विदाई के मौके पर भावुक हुए छात्र व शिक्षिकाएं
फोटो- 4 जागरण संवाददाता, दुमका : सिदो कान्हु उच्च विद्यालय की वरीय शिक्षिका कावेरी सिन्हा शुक्रवा
फोटो- 4
जागरण संवाददाता, दुमका : सिदो कान्हु उच्च विद्यालय की वरीय शिक्षिका कावेरी सिन्हा शुक्रवार को सेवा से निवृत्त हो गई। उनके सेवानिवृत्ति के मौके पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां सचिव प्रदीप्तो मुखर्जी और निदेशिका सुनीता मुखर्जी ने उन्हें विदाई दी।
सचिव ने कहा कि वे इस विद्यालय की रीढ़ थी। उन्होंने अपना सारा जीवन बच्चों की शिक्षा में लगा दिया। उनकी बदौलत यहां के बच्चों ने एक से एक सफलता हासिल की। इस तरह की शिक्षिका किसी भी विद्यालय की शान होती है। निदेशिका ने कहा कि उन्हें कावेरी से बहुत कुछ सीखने को मिला। वे अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदार हैं। समय पर काम करके देना ही उनकी पहली प्राथमिकता हुआ करती थी। शिक्षिकाओं ने भी उनके साथ बिताए हुए पलों को याद किया। कावेरी ने कहा कि हर सेवा में एक दिन विदाई होना तय है। खुशी इस बात है कि इस विद्यालय से मान सम्मान मिला। मौके पर प्राचार्य नरेश ठाकुर, उपप्राचार्य राजेश झा के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।