विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुमका में 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ अधेड़ धराया, गांव में बेचने के वक्‍त पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 04 Apr 2023 04:07 PM (IST)

पुलिस ने तालिब मियां नामक अधेड़ को हिरासत में ले लिया है जिसके पास से 20 किलो प्रतिबंधित मांस की ...और पढ़ें

पुलिस ने तालिब मियां नामक अधेड़ को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने तालिब मियां नामक अधेड़ को हिरासत में ले लिया है।

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के झिलुआ गांव में मंगलवार की सुबह 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने तालिब मियां नामक अधेड़ को हिरासत में लिया है। उससे थाने में पूछताछ चल रही है। तालिब मियां मसलिया के छैलापाथर गांव के तालिब बोरा में 20 किलो प्रतिबंधित मांस लेकर ईसाई बहुल गांव में बेचने के लिए आया था।

प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए घर से निकला था शख्‍स

वह प्रेम कुमार मुर्मू को घर के अंदर मांस बेच रहा था, तभी गांव के लोगों को इसकी सूचना मिल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान नंदलाल दत्ता को दी। नंदलाल ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को धर दबोचा और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाना लेकर आई। थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा का कहना है कि आरोपित से पूछताछ चल रही है। ग्रामीणों की ओर से कार्रवाई के लिए आवेदन दिया जा रहा है। मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

धनबाद में गोकशी की घटना पर बवाल

गौरतलब है कि हाल ही में रामनवमी के दिन निरसा के थाना क्षेत्र के भुरकुंडाबाड़ी गांव में नसरुद्दीन अंसारी के घर में गोकशी की घटना से खूब बवाल हुआ था। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि आक्रोशित ग्रामीणों ने नसरुद्दीन के बेटे शहाबुद्दीन अंसारी को बंधक बनाकर गांव में ही रखा था। आरोपित के घर पर पथराव भी किया गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस ने इस दौरान तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का काम किया। इसके बाद गांव में हर चौक-चौराहे पर बीते शुक्रवार को पुलिस मुस्तैद दिखी। धारा 144 लागू कर दिया गया। सुबह व शाम के वक्‍त पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। इस घटना को तूल देने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।