Move to Jagran APP

स्वावलंबन के लिए 50 महिलाओं को मिला बकरा-बकरी

रामगढ़ महिला स्वावलंबन योजना के तहत मंगलवार को झारखंड स्टेट लाइवीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में जोगिया गांव में स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं के बीच बकरा एवं बकरी का वितरण प्रखंड प्रमुख सुराजमुनी हांसदा द्वारा किया गया। उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि सरकार महिल सशक्तीकरण के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही बकरा एवं बकरी का वितरण कर रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:37 AM (IST)
स्वावलंबन के लिए 50 महिलाओं को मिला बकरा-बकरी
स्वावलंबन के लिए 50 महिलाओं को मिला बकरा-बकरी

रामगढ़ : महिला स्वावलंबन योजना के तहत मंगलवार को झारखंड स्टेट लाइवीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में जोगिया गांव में स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं के बीच बकरा एवं बकरी का वितरण प्रखंड प्रमुख सुराजमुनी हांसदा द्वारा किया गया। उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि सरकार महिल सशक्तीकरण के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही बकरा एवं बकरी का वितरण कर रही हैं। इन बकरा एवं बकरी का अच्छे से देखभाल करना होगा ताकि इससे महिलाएं आगे जा सकें। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मुरलीधर दिनकर ने कहा कि बरसात प्रारंभ होने से पूर्व सभी बकरा एवं बकरी का टीकाकरण करना आवश्यक होता है। यदि समूह की कोई महिला टीकाकरण करने जानती है तो उनके द्वारा दवा उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी लाभुकों को सलाह दी कि सभी बकरी को कृमि की दवा अवश्य खिलाएं। क्योंकि कृमि के कारण कई प्रकार की बीमारी होती है। सभी बकरी को प्रतिदिन हरा चारा खिलाने को कहा गया। इस दौरान पीपीआर नामक रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि यदि कोई बकरी बीमार पड़ती है तो उसे स्वस्थ्य बकरी के साथ नहीं रखना है। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रामप्रकाश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 145 महिलाओं को चार बकरी एवं एक बकरा देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सोमवार को 50 लाभुकों के बीच इसका वितरण किया गया। बाकि लाभुकों के बीच भी जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.