50 महिलाओं को मिला गैस सिलिंडर
काठीकुंड : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर 50 महिलाओं के बीच गैस क
काठीकुंड : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर 50 महिलाओं के बीच गैस का वितरण किया। गया। बीस सूत्री अध्यक्ष सूर्यनारायण भगत, उपाध्यक्ष बबलू मंडल व प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार भगत की मौजूदगी में वितरण किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिलाओं को प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना का निश्शुल्क गैस दे कर सम्मान दिया है। पहले किसको किसको देना है इसकी सूची बनती थी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अब कोई छूटे न इसकी सूची बनती है। गैस देकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आंसू पोछें हैं। बीडीओ ने कहा कि सभी को मिल कर और गति देकर शत प्रतिशत लाभुक को गैस देने के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख विमला नीपू सोरेन, उपप्रमुख उमाशंकर भगत, एमओ रघुवंश भारती व भारत गैस एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।