266 पौधे लगा दी महापुरुषों को श्रद्धांजलि
दुमका बापू व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर बुधवार को रौनियार वैश्य परिषद के सदस्यों ने 266 पौधे लगाए और उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रसाद की अगुवाई में जयंती पर माल्यार्पण करने के बाद पौधरोपण किया गया।
दुमका : बापू व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर बुधवार को रौनियार वैश्य परिषद के सदस्यों ने 266 पौधे लगाए और उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रसाद की अगुवाई में जयंती पर माल्यार्पण करने के बाद पौधरोपण किया गया। प्रकाश ने कहा कि बापू ने स्वच्छता का संदेश दिया था कि हरे-भरे पौधे पर्यावरण की सुरक्षा के पर्याय हैं। समाज शहर को स्वच्छ रखने के लिए भी चरणबद्ध कार्यक्रम करेगा। बापू ने सत्य व अहिसा का मार्ग दिखाया है। पौधारोपण जैसे कार्य से हम सभी उनके विचारों को शहर से लेकर गांव-समाज तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पौधारोपण में राजेंद्र साह के अलावा रामाकांत साह, रामनाथ साह, अजय कुमार गुप्ता, किशोर साह, अनूप गुप्ता, जीतेंद्र साह, अशोक भगत, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार साह, ब्राट गुप्ता, श्यामसुंदर साह, विश्वबंधु गुप्ता, विनोद कुमार, रोहन, अमन, अशोक साह आदि शामिल थे।