कन्यादान योजना के लिए 25 जोड़ियां चयनित
चिकनिया : जामा प्रखंड के सभाकक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह के ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 05:59 PM (IST)
चिकनिया : जामा प्रखंड के सभाकक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह के लिए व्यस्क कन्या एवं वर का योग्य जोड़ा का चयन के लिए कागजातों के साथ उम्र, निवासी व जाति आदि की जांच की गई। 25 लाभुकों का आवेदन प्राप्त कार्यालय को हुआ था। जांच के दौरान 18 योग्य लाभुकों का चयन किया गया। जामा से 74 जोड़ियों का चयन किया जाना था। वहीं अनुसूचित जाति के आठ जोड़ियों के चयन का लक्ष्य मिला था। जांच के दौरान सांसद प्रतिनिधि गौतम दर्वे, उपप्रमुख इंद्र कांत यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सत्यवती हेम्ब्रम, सीडीपीओ पूनम वर्मा, महिला पर्यवेक्षिका निशा कुमारी, रत्ना झा, पाले मुर्मु व हेलेना सहित आंगनवाड़ी सेविका मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें