Move to Jagran APP

चुनाव से पहले बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति में फेरबदल

रानीश्वर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति में फेरबदल किया। जिला समिति में भाजपा के जिलाध्यक्ष निवास मंडल का चयन किया गया है। वहीं प्रखंड बीस सूत्री रानीश्वर में भाजपा के वरीय कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत मंडल व अल्पसंख्यक कोटा से गुलाम मियां का चयन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 05:33 PM (IST)
चुनाव से पहले बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति में फेरबदल
चुनाव से पहले बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति में फेरबदल

रानीश्वर : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति में फेरबदल किया। जिला समिति में भाजपा के जिलाध्यक्ष निवास मंडल का चयन किया गया है। वहीं प्रखंड बीस सूत्री रानीश्वर में भाजपा के वरीय कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत मंडल व अल्पसंख्यक कोटा से गुलाम मियां का चयन किया गया है। चयन से कार्यकर्ताओं मे खुशी है। भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष गाटू कानानिया एवं प्रखंड बीस सूत्री समिति के पूर्व अध्यक्ष सह विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी के सदस्य नवकुमार घोष ने चयन के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी है। अल्पसंख्यक कोटा के गयासुद्दीन अंसारी को हटाकर गुलाम व आसनबनी के सुरेश साह को हटाकर एकताला के लक्ष्मीकांत का चयन किया गया। प्रखंड बीस सूत्री समिति में शिवशंकर टुडू उपाध्याय हैं। समिति में अनुसूचित जन जाति कोटा का एक पद रिक्त है। भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष उत्तम पाल प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष हैं। दल में एक व्यक्ति एक पद की मांग होने लगी है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति एक पद के तहत दल के किसी वरीय कार्यकर्ता जिसका प्रखंड क्षेत्र में प्रभाव हो, को अध्यक्ष चयन करने की मांग की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.