परेड के लिए छह छात्र व छात्रा समेत 12 का चयन
आगामी जनवरी में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस को होने वाली परेड में शामिल होने के लिए गुरुवार को सिदो कान्हू विश्वविद्यालय परिसर में चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडली द्वारा परेड से पहले आगरा में होने वाले प्रशिक्षण के लिए छह छात्र और छह छात्राओं का चयन किया गया।
जागरण संवाददाता, दुमका : आगामी जनवरी में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस को होने वाली परेड में शामिल होने के लिए गुरुवार को सिदो कान्हू विश्वविद्यालय परिसर में चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडली द्वारा परेड से पहले आगरा में होने वाले प्रशिक्षण के लिए छह छात्र और छह छात्राओं का चयन किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि चयन शिविर में एसपी कॉलेज दुमका, शिकारीपाड़ा कॉलेज, गोड्डा कॉलेज,एस कॉलेज देवघर, जामताड़ा कॉलेज, साहिबगंज कॉलेज, देवघर कॉलेज देवघर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सर्वसम्मति से परेड से पहले आगरा में होने वाले प्रशिक्षण के लिए छह छात्रा समेत 12 का चयन किया गया है। इन सभी को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद परेड के लिए पूरे देश से 200 छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयन होने के बाद ही तय होगा कि दुमका से कितने छात्र व छात्राएं परेड में शामिल हो सकेंगी। चयन समिति में राजीव कुमार, चिकित्सक डॉक्टर मनीष भारती, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक मेरी मारग्रेट टुडू, एनसीसी पदाधिकारी अशोक कुमार यादव, विभिन्न महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावा डॉ रूपम कुमारी, विनोद शर्मा, प्रमोद झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जतिन कुमार व राजेंद्र समेत कई शामिल थे।