Jharkhand News: देवघर में युवक की गोली मार हत्या, आपराधिक इतिहास से जोड़ जांच में जुटी पुलिस
तुरी अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और उसे गोली मार कर फरार हो गए। गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते मे मृत्यु हो गई।
देवघर, जेएनएन। देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीढुलमपुर में बुधवार की सुबह गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम छोटू तुरी है। वह पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
तुरी बुधवार सुबह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे और उसे गोली मार कर फरार हो गए। गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा था। सूचना मिलने पर एसडीपीओ विकास चंद्र मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। विकास ने कहा कि कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस मृतक के आपराधिक इतिसाह को घटना से जोड़कर देख रही है।