हाथरस की घटना को लेकर महिलाओं ने लोयाबाद में निकाला कैंडल मार्च
लोयाबाद लोयाबाद में बुधवार की शाम महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर हाथरस कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
लोयाबाद : लोयाबाद में बुधवार की शाम महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर हाथरस कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। समाजसेवी पूनम प्रसाद की अगुवाई में महिलाओं ने हाथरस की बेटी को इंसाफ और दरिदों को फांसी देने की मांग कर एकड़ा झारखंड मोड़ से थाना तक मार्च किया। इसमें श्रीकांति देवी, किरण ठाकुर, सुनैना देवी, सुशमा शर्मा, मिथिला देवी, सोमा देवी, कलावती देवी, राधा देवी, चमेली देवी आदि शामिल थीं। हाथरस कांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
डुमरी : झारखंड सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव सतपाल सिंह बिट्टू ने बुधवार को हाथरस कांड की निदा करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि आगे हाथरस जैसी घटना को रोका जा सके। सोसाइटी के जसवंत सिंह, गुरमीत सिंह, हीरो सिंह, सोनू सिंह ने भी घटना की निदा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार से की है। मासस महिला मोर्चा ने हाथरस के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
मुगमा : उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के विरोध में मासस महिला मोर्चा ने मुगमा मोड़ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन किया व कैंडल मार्च निकाला। मोर्चा की महिलाओं ने सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। मौके पर जानू बाउरी, अंजु चटर्जी, आशा कुंभकार, शिवानी दास, सुनीता देवी, सरोज देवी, द्रोपती देवी, बसंती देवी, गीता देवी, कल्याण बाउरी, रेखा बाउरी, पति देवी, लीला देवी, सालू देवी, पाखी बाउरी, दुर्गा हाड़ी, पीएल मुर्मू, दिनेश हाड़ी, निताई बाउरी, राकेश बाउरी, बलराम दास, सिया भूईयां, धर्मेद्र साव, शंकर सिंह, प्रदीप, टिकू, कैप्टन, रोशन मिश्रा, बादल बाउरी शामिल थे।