महिला ने थाने में खुद को मारा चाकू, पुलिसकर्मियों ने बचाया
धनबाद : विनोद नगर निवासी एक महिला ने बुधवार को धनबाद महिला थाना में आत्महत्या का प्रयास किया। उ
धनबाद : विनोद नगर निवासी एक महिला ने बुधवार को धनबाद महिला थाना में आत्महत्या का प्रयास किया। उसने खुद को चाकू मार घायल कर लिया। हालाकि वहा मौजूद पुलिसकर्मियों ने उक्त महिला को पकड़ कर चाकू जब्त कर लिया। महिला को तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया, जहा प्राथमिक इलाज के बाद उसे पुन: थाने में लाया गया।
जानकारी के अनुसार महिला ने अपने कथित पति हीरापुर निवासी लालबाबू राठौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुझे छोड़कर अपने पूर्व पत्नी के साथ रहना चाह रहा है। महिला अपने कथित पति को अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व पत्नी भी धनबाद थाने पहुंच गई। इसके बाद थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पूर्व पत्नी ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसका पति उक्त महिला की जरूरत पड़ने पर मदद करता था।
पूर्व पत्नी ने कहा कि विनोद नगर निवासी उक्त महिला के साथ उसके परिवार का कोई संबंध नहीं है, बावजूद वह महिला उसके पति को अपने साथ रहने का दबाव बना रही है। महिला थाना प्रभारी सरिता कच्छप ने बताया कि उक्त महिला मानसिक रूप से परेशान है।