Move to Jagran APP

Dhanbad Municipal Corporation: महिला पार्षद बनीं शोपीस, पतियों का जलवा कायम

नगर निगम में महिला पार्षदों के रिश्तेदार खूब सक्रिय हैं। कार्यालय खुला रहने पर कमोवेश रोजाना निगम का चक्कर लगाते हैं। ये निगम में चक्कर लगाते दिख जाएंगे।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 10:07 AM (IST)
Dhanbad Municipal Corporation: महिला पार्षद बनीं शोपीस, पतियों का जलवा कायम
Dhanbad Municipal Corporation: महिला पार्षद बनीं शोपीस, पतियों का जलवा कायम

धनबाद, जेएनएन। नगर निगम के 55 वार्डों में आधी आबादी का कब्जा है। आधे से अधिक सीटों पर महिला पार्षदों का अधिकार है। महिला पार्षदों की कुल संख्या 28 है। निगम में इनकी हैसियत महिला पार्षद के रूप में है पर बोर्ड बैठक में हाजिरी लगाने तक ही सीमित है। बाहर उनके रिश्तेदार पार्षद का रुतबा बनाए बैठे हैं।

loksabha election banner

महिला पार्षदों के पति, बेटा व भाई पार्षद बन बैठे हैं। एकाध को छोड़ दें तो अधिकतर वार्डों में महिला पार्षदों के रिश्तेदार कार्य देख रहे हैं। जन्म प्रमाणपत्र से लेकर सारा कार्य ये रिश्तेदार संभाल रहे हैं। वार्डों में सफाई से लेकर केंद्रीय योजनाओं, विकास कार्यों को हैंडल कर रहे हैं। इससे महिला पार्षदों की गरिमा पर सवाल उठ रहा है।

नगर निगम में महिला पार्षदों के रिश्तेदार सक्रिय 

नगर निगम में महिला पार्षदों के रिश्तेदार खूब सक्रिय हैं। कार्यालय खुला रहने पर कमोवेश रोजाना निगम का चक्कर लगाते हैं। ये निगम में चक्कर लगाते दिख जाएंगे। अधिकारी भी इन्हीं को पहचानते हैं। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर दूसरे काम लेकर निगम पहुंचते हैं।

किसी के पति तो किसी के भाई ने फोन उठायाः महिला पार्षदों का फोन भी उनके रिश्तेदार हैंडल कर रहे हैं। दैनिक जागरण ने नगर निगम में महिला पार्षदों का दर्ज मोबाइल नंबर की जांच की तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आएं हैं। फोन करने पर महिला पार्षदों के पति, भाई, बेटा व बहन ने रिसीव किया। वार्ड 11 की पार्षद बेबी देवी की बहन ने फोन उठाया। जवाब मिला कि बहन बाहर टहलने गई हैं। इसी तरह वार्ड 12 की पार्षद शोभा देवी के बेटा ने कॉल रिसीव किया। वार्ड 24 की पार्षद मंजू देवी के पति राजकिशोर महतो ने कॉल रिसीव किया। पूछने पर जवाब मिला फोन उनके पास ही रहता है। करमी देवी, मौसमी कुमारी, पूजा कुमारी, तरन्नुम वारसी आदि का फोन ऑउट ऑफ रेंज मिला।

महिला पार्षद और उनके  रिश्तेदार प्रतिनिधि

  1. बेबी देवी (वार्ड 11) -  प्रतिनिधि बद्री रविदास, पति
  2. शोभा देवी (वार्ड 12) - प्रतिनिधि गोविंद राउत, भाई
  3. करमी देवी (वार्ड 13)-  प्रतिनिधि श्याम प्रसाद, बेटा
  4. अरुणा कुमारी (वार्ड 16)- प्रतिनिधि अशोक यादव, पति
  5. तरन्नुम वारसी (वार्ड 17)- प्रतिनिधि हारुन कुरैशी, पति
  6. महजबीन परवीन (वार्ड 19) - प्रतिनिधि गुलाम ख्वाजा, पति
  7. अंदिला देवी (वार्ड 21) - कुमार कौशल, पति
  8. पुष्मा देवी (वार्ड 23) - गोलक मंडल, पति
  9. मंजू देवी (वार्ड 24) - राजकिशोर महतो, पति
  10. पूजा कुमारी (वार्ड 28), प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार, पति
  11. संजू देवी (वार्ड 29) - उपेंद्र चंद्रवंशी, पति
  12. निर्मला देवी (वार्ड 30) - प्रतिनिधि रणविजय महतो, पति
  13. सुमन सिंह (वार्ड 31) - प्रतिनिधि संटू सिंह, भाई
  14. मेनका सिंह (वार्ड 33) - गुड्डू सिंह, पति

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.