Move to Jagran APP

Dirty picture: ससुर दिखाना चाहता था पॉर्न वीडियो, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति निकला देह का साैदागर

महिला की शिकायत के बाद बोकारो सिटी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायत काफी गंभीर है। यह दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मामला है। इसलिए पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस महिला के पति ससुर और देवर को थाने में बुलाकर पूछताछ करेगी।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 01:21 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 01:21 PM (IST)
महिला ने ससुर पर पॉर्न वीडियो दिखाने की कोशिश और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कराई।

धनबाद/ बोकारो, जेएनएन। बोकारो सिटी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की कोशिश और दहेज प्रताडऩा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित मधुबन धनबाद का रहने वाला है। महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया है कि उसकी शादी 21 फरवरी 2019 को धनबाद के मधुबन में हुई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा इसके बाद ससुराल में पति के अलावा  ससुर, सास व देवर दहेज की मांग करते थे। पति की गैर मौजूदगी में ससुर उसके कमरे में आकर पार्न वीडियो जबरन दिखाने की कोशिश करते थे। एक दिन देवर भी कमरे में पहुंचकर  दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसकी शिकायत जब हमने अपने पति व सास से की तो दोनों ने डांट कर चुप रहने की बात कही। 

loksabha election banner

दाैलत वाले दोस्तों के साथ सोने का दबाव डालता था पति

महिाल ने शिकायत में ससुर और देवर के साथ अपने पति को भी लपेटे में लिया है। पति पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि वह पति के साथ सासाराम कुछ दिनों के लिए गई थी। यहां पर पति वीडियो कॉल के माध्यम से कई लड़कियों से बातचीत करते रहते थे। यही नहीं वो अपने कुछ दोस्तों और दौलत वाले लोगों के साथ सोने का भी दबाव बनाते थे। छठ पूजा में पति उसे मायके में यह कहकर छोड़ दिया कि अब उसे यहीं रहना है।

जांच के बाद आगे की होगी कार्रवाई

महिला की शिकायत के बाद बोकारो सिटी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला की शिकायत काफी गंभीर है। साथ ही दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मामला है। इसलिए पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस महिला के पति, ससुर और देवर को थाने में बुलाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए जल्द ही पुलिस तीनों को नोटिस भेजेगी। परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.