Move to Jagran APP

छह माह की बच्ची के सामने उसकी मां को जलाकर मार डाला, पति और सास गिरफ्तार Dhanbad News

घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को सुबह मिली तो उन्होंने झरिया पूलिस को सूचित किया। साथ ही दहेज लोभी एहसान और उसकी मां को पकड़ लिया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 01:12 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 01:12 PM (IST)
छह माह की बच्ची के सामने उसकी मां को जलाकर मार डाला, पति और सास गिरफ्तार Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। झरिया थाना क्षेत्र के शाहनगर खनका मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात दहेज लोभी पति एहसान इराकी ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय जहाना प्रवीण को जिंदा जला डाला। एहसान जब केरोसिन तेल उड़ेलकर अपनी पत्नी को जला रहा था तो उसकी छह मां की दुधमुंही बच्ची टुकुर-टुकुर देख रही थी। स्थानीय लोगों ने एहसान और उसकी मां को पकड़कर झरिया पुलिस के हवाले कर दिया है।

loksabha election banner

घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को सुबह मिली तो उन्होंने झरिया पूलिस को सूचित किया। साथ ही स्थानीय लोगों ने दहेज लोभी और उसकी मां को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद मृत जहाना के मां-बाप भी झरिया पहुंच गए।  मौका ए वारदात पर झरिया थाना के अधिकारी प्रभात रंजन पांडे व सुबोध कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

मृतका के पिता अब्बास पियादा ने बताया कि वह सब जमुई के इस्लामनगर के रहने वाले हैं। अपनी पुत्री की शादी मार्च 2018 में शाहनगर के शहाबुद्दीन के पुत्र एहसान के साथ की। उसकी 6 माह की एक पुत्री भी है। शादी के कुछ माह बाद से ही परिवार वाले दहेज के लिए मारपीट किया करते थे। कुछ माह पहले ही ससुराल वालों ने बीस हजार रुपये की मांग की। किसी तरह रुपये जमा कर भेजा। इसके बाद एहसान ने मोटरसाइकिल के लिए मारपीट शुरू कर दी। शुक्रवार की रात एहसान के भाई साेनू ने फोन पर सूचना दिया की जहाना प्रवीण की मौत हो गई है। जल्दी आ जाए नही तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। यहां पहुंचा तो उसकी लाश पड़ी थी।

मृतक जहाना प्रवीण के मामा इसराफिक ने बताया कि आए दिन जहाना के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे। शुक्रवार की सुबह भी जहाना ने फोन कर मारपीट होने की जानकारी दी थी। झरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस जहाना के पति एहसान व उसकी सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.