Move to Jagran APP

घर में छापा के बाद महिला ने बिजली विभाग के जेई पर जड़ा छेड़खानी का आरोप, धनबाद सिटी एसपी से शिकायत

महिला का आरोप है कि मंगलवार को वह अपने घर में नहा रही थी। करकेंद सब डिवीजन के कार्यपालक अभियंता शशिकांत मुर्मू और बिजली विभाग के दूसरे कर्मचारी उसके घर में जबरन घुस गए। सभी बिजली चोरी होने की शिकायत पर आए थे। घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी की।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 01:57 PM (IST)
घर में छापा के बाद महिला ने बिजली विभाग के जेई पर जड़ा छेड़खानी का आरोप, धनबाद सिटी एसपी से शिकायत
महिला के साथ सिटी एसपी से शिकायत करने पहुंचे लोग ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। खरिकाबाद बस्ती की रहने वाली एक महिला ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शशिकांत मुर्मू पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत करने गुरुवार को महिला व खरिकाबाद बस्ती के दो दर्जन लोग सिटी एसपी के पास पहुंचे। सिटी एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

क्या है आरोप

महिला का आरोप है कि मंगलवार को वह अपने घर में नहा रही थी। करकेंद सब डिवीजन के कार्यपालक अभियंता शशिकांत मुर्मू और बिजली विभाग के दूसरे कर्मचारी उसके घर जबरन घुस गए। का कहना था कि वह बिजली चोरी होने की शिकायत पर आए थे मगर जबरन घर घुसकर उनके साथ छेड़खानी की। बताया कि इस दौरान उन्होंने हल्ला कर बस्ती के लोगों को भी बुला लिया इसके बाद कार्यपालक अभियंता वह दूसरे कर्मचारी वहां से चले गए।

कार्यपालक अभियंता की सफाई

मामले में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ उन्होंने बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। छापामारी के दौरान रंगे हाथ सब बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं। इस महिला के घर में भी बिजली चोरी कर उपयोग किया जा रहा था। इसलिए उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है महिला के पति शंकर दास के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.