विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाद के बाद पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग, लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंच किया शिकायत Dhanbad News

By Sagar SinghEdited By:
Published: Fri, 31 Jan 2020 10:41 AM (IST)

जख्मी पति ने कहा कि सरकार से मिलने वाली पेंशन राशि को लेकर बीवी से उनका विवाद हुआ था। इसके ...और पढ़ें

विवाद के बाद पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग, लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंच किया शिकायत Dhanbad News
विवाद के बाद पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग, लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंच किया शिकायत Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। बाघमारा पंचायत में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 55 वर्षीय पत्नी ने गुस्से में आकर 60 वर्षीय पति का गुप्तांग धारदार हथियार से काटकर जख्मी कर दिया। जख्मी शहाबुद्दीन लहूलुहान अवस्था में गुरुवार की रात आठ बजे बलियापुर थाना पहुंचकर पत्नी फेकूना पर जख्मी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर लेकर पहुंचा।

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी का प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि किसी धारदार औजार से वार किए जाने से शहाबुद्दीन के गुप्तांग में गंभीर चोट आई है। तत्काल उन्हें स्टिच करने की जरूरत है। इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच भेजा गया।

वहीं, जख्मी शहाबुद्दीन ने कहा कि सरकार से मिलने वाली पेंशन राशि को लेकर अपनी बीवी से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई। हालांकि, उसने गुप्तांग में वार करने की बात नहीं बताया। यह भी नहीं बताया कि किस तरह के औजार से गुप्तांग में वार किया गया। पड़ोस के कुछ लोग मियां-बीवी के इस विवाद को आपसी विवाद बता रहे थे। बताया जाता है कि फेकूना जख्मी शहाबुद्दीन की दूसरी बीवी है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।