विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Rain Alert : झारखंड में कब होगी मानसून की बारिश? आ गया बड़ा अपडेट, उमस भरी गर्मी से भी मिलेगी राहत

Published: Tue, 25 Jun 2024 10:52 AM (IST)

Jharkhand Rain Alert धनबाद में गर्मी का कहर जारी है। धनबाद का तापमान 34 डिग्री था जो अब बढ़ रहा ...और पढ़ें

Jharkhand Rain Alert : झारखंड में कब होगी मानसून की बारिश? आ गया बड़ा अपडेट (फाइल फोटो)
Jharkhand Rain Alert : झारखंड में कब होगी मानसून की बारिश? आ गया बड़ा अपडेट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पश्चिम विक्षोभ के मजबूत रहने के कारण गर्मी का प्रभाव
  2. झारखंड पश्चिमी विक्षोभ का इलाका हेै- एसपी यादव
  3. 'पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नहीं होगा, बारिश की संभावना नहीं'

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Rain Alert एक बार फिर से गर्मी का एहसास होने लगा है। धनबाद का जो तापमान 34 डिग्री पर थमा हुआ था, वह अब बढ़ने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम में गरमाहट रही।

पिछले कई दिनों से धनबाद के आसमान में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है, लेकिन मानसून की जोरदार बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिम विक्षोभ के मजबूत रहने के कारण गर्मी का प्रभाव दिख रहा है, जबकि मानसून कमजोर पड़ रहा है।

झारखंड पश्चिमी विक्षोभ का इलाका- एसपी यादव

बादलों का अध्ययन करने वाले डा. एसपी यादव ने बताया कि झारखंड पश्चिमी विक्षोभ का इलाका है। यह यहां नौ माह तक रहता है, जबकि मानसून केवल तीन महीने के लिए ही आता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में जब तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नहीं होगा तब तक मानसून की बारिश होने की संभावना नहीं है। सुबह से ही पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। यह इसके उपस्थिति का प्रमाण है। इधर मौसम केंद्र ने बुधवार से जोरदार बारिश की उम्मीद जतायी है, जबकि मौसम केंद्र रांची का पुर्वानुमान भी हर एक दिन बीतने के साथ ही बदल जा रहा है।

झारखंड में प्रवेश कर गया है मानसून

पांच दिन पूर्व ही मानसून ने झारखंड में अपनी उपस्थित दर्ज करा चुका है। संताल परगना के रास्ते उसका आगमन हुआ है, लेकिन अभी तक वह वहीं रूका हुआ है। वर्तमान में यह पाकुड़, साहिबगंज में है।

मौसम केंद्र की ओर से बुधवार के लिए आरेंट अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है, जबकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति भी बन रही है।

ये भी पढ़ें-

खुशखबरी! गंगा दामोदर समेत इन एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे, इस वजह से लिया गया फैसला

झारखंड के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! कल्पना सोरेन ने कर दिया बड़ा एलान, छात्रों को मिलेंगी हर सुविधाएं