कोहरे में राजधानी एक्सप्रेस भी ढूंढ रही रास्ता, 6:30 घंटे तक लेट Dhanbad News
मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिनों तक रात के तापमान गिरावट आने का अनुमान है। इस दौरान कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
धनबाद, जेएनएन। मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। इसके साथ ही सर्दी लौट गई है। सुबह से दोपहर तक धूप खिलने के बाद दोपहर बाद से ही मौसम ने फिर यू टर्न ले लिया। शाम ढलने के साथ ही ठंड बढ़ती गई। बुधवार को पारा में उतार-चढ़ाव के आसार हैं। गुरुवार से न्यूनतम तापमान 8-9 के बीच रहने की संभावना जताई गई है। इतना ही शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम पारा 7-8 के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिनों तक रात के तापमान गिरावट आने का अनुमान है। इस दौरान कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 जनवरी से एक बार फिर हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की सूचना जारी की है। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। इधर, सर्दी बढ़ने का असर एक बार फिर ट्रेनों पर दिखने लगा है। मंगलवार को नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी आठ घंटे से ज्यादा, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी 8 घंटे 39 मिनट, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 11 घंटे से ज्यादा लेट से पहुंची। इसके साथ ही मंगलवार की शाम नई दिल्ली से खुलने वाली तीन राजधानी समेत दुरंतो व कई ट्रेनों के खुलने के समय बदले गये। लेट खुलने वाली ट्रेनें बुधवार को देर से आएंगी।
रविवार तक का संभावित तापमान
बुधवार अधिकतम 25 न्यूनतम 13
गुरुवार अधिकतम 24 न्यूनतम 9
शुक्रवार अधिकतम 22 न्यूनतम 7
शनिवार अधिकतम 21 न्यूनतम 8
रविवार अधिकतम 22 न्यूनतम 9
आज लेट आने वाली ट्रेनें
इस्लामपुर-हटिया एक्स. - 9 घंटे 45 मिनट
नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी - 5 घंटे 55 मिनट
नई दिल्ली-सियालदह राजधानी - 5 घंटे 50 मिनट
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी - 6घंटे 30 मिनट
नई दिल्ली-सियालदह दुरंतो - 3 घंटे 20 मिनट
कालका-हावड़ा मेल - एक घंटे 10 मिनट
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस - एक घंटे 30 मिनट