Move to Jagran APP

सुबह छाएगा कोहरा, रात के तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट

अगले कुछ दिनों तक ठंड अपना प्रभाव दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरा छाया रहेगा वहीं शाम ढलने के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट बनी रहेगी।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 12:35 PM (IST)
सुबह छाएगा कोहरा, रात के तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट
सुबह छाएगा कोहरा, रात के तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट

जागरण संवाददाता, धनबाद: अगले कुछ दिनों तक ठंड अपना प्रभाव दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरा छाया रहेगा वहीं शाम ढलने के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री तक गिरावट बनी रहेगी।

loksabha election banner

दरअसल, चक्रवात का प्रभाव खत्म होने के साथ ही अब पश्चिमी विक्षोभ की सर्द हवाओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अगले कई दिनों तक इसका प्रभाव बने रहने सर्द हवाएं चलेंगी और अधिक ठंड का एहसास होगा।

रविवार तक का संभावित तापमान

शुक्रवार 9 डिग्री न्‍यूनतम      23 डिग्री अधिकतम

शनिवार 9 डिग्री न्‍यूनतम     23 डिग्री अधिकतम

रविवार 8 न्‍यूनतम      23 डिग्री अधिकतम

आज लेट आएगी आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस

कोहरे के कारण अप में लेट हुई कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस अब वापसी में लेट खुलेगी। इस वजह से शुक्रवार को धनबाद आनेवाली 12320 आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस 4 घंटे लेट पहुंचेगी। दूसरी ओर डाउन में घंटों लेट आने के कारण गुरुवार को अप में 12942 आसनसोल-भावनगर एक्सप्रेस लगभग चार घंटे लेट से पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.