Move to Jagran APP

झरिया में पांचवें दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति, 10 लाख की आबादी प्यासी

झरिया-जामाडोबा जामाडोबा जल संयंत्र के मोटर पंपों में आई गड़बड़ी के कारण झरिया कोयलांचल में पांचवे दिन भी जलापूर्ति नहीं हुई। पानी के लिए लगभग 10 लाख लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मच गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 02:25 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 02:25 AM (IST)
झरिया में पांचवें दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति, 10 लाख की आबादी प्यासी
झरिया में पांचवें दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति, 10 लाख की आबादी प्यासी

झरिया-जामाडोबा : जामाडोबा जल संयंत्र के मोटर पंपों में आई गड़बड़ी के कारण झरिया कोयलांचल में पांचवे दिन भी जलापूर्ति नहीं हुई। पानी के लिए लगभग 10 लाख लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मच गया। संयंत्र से झरिया एक व दो नंबर जलागार में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। यहां पांच में से चार मोटर पंप खराब हो गए थे। शुक्रवार को झमाडा कर्मियों ने 240 एचपी के एक मोटर पंप को ठीक कर लिया है। कर्मियों ने बताया कि एक 480 एचपी व 240 एचपी मोटर पंप से संयंत्र के 12 एमजीडी फिल्टर प्लांट में आधा जल भंडारण किया गया। झरिया जलमीनार को 30 इंच पाइप लाइन से जलापूर्ति की गई। इसके बाद पाथरडीह क्षेत्र में 18 इंच पाइप लाइन में आंशिक जलापूर्ति की जा रही है। तीन मोटर पंप की मरम्मत करवाई जा रही है। पांचवें दिन झरिया शहर के अलावा डिगवाडीह, भागा, पाथरडीह, फुसबंगला, जियलगोरा आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होने से विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश है। संयंत्र के तीन मोटर पंप की मरम्मत की जा रही है। एक और 480 एचपी के मोटर पंप के ठीक होने के बाद शनिवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

loksabha election banner

- पंकज झा, एसडीओ, जामाडोबा जल संयंत्र विधायक पूर्णिमा ने एमडी को जलापूर्ति का दिया कड़ा निर्देश :

झरिया में पांच दिनों से जलापूर्ति ठप होने पर झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शुक्रवार को झमाडा के एमडी दिलीप कुमार से फोन पर बात की। जल संकट का समाधान करने का निर्देश दिया। विधायक ने प्रतिनिधि सूरज सिंह को झमाडा एमडी के पास भेजकर समस्या की जानकारी ली और संयंत्र में नए मोटर पंप लगाने की पहल करने का भी निर्देश दिया। इधर, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झमाडा के एमडी से वार्ता की। एमडी ने कहा कि जल्द ही झरिया में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। मौके पर भाजपा महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अखिलेश सिंह, बाबू जैना, मानस प्रसून आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.