Move to Jagran APP

नवरात्र के माैके पर शहर की जलापूर्ति ठप, पेयजल विभाग सवालों के घेरे में Dhanbad News

अवैध पेयजल कनेक्शन काटने का अभियान खुद पेयजल विभाग और धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा करता है। अगर अभियान चलाना ही तो नवरात्र से पहले क्यों नहीं चलाया गया ?

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 01:45 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 01:45 PM (IST)
नवरात्र के माैके पर शहर की जलापूर्ति ठप, पेयजल विभाग सवालों के घेरे में Dhanbad News
नवरात्र के माैके पर शहर की जलापूर्ति ठप, पेयजल विभाग सवालों के घेरे में Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। नवरात्र जैसे त्योहार के माैके पर भी धनबाद शहर में पानी नहीं चल रहा है। तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। इससे करीब पांच लाख की आबादी हलकान-परेशान है। दूसरी तरफ जलापूर्ति को बहाल करने के लिए पेयजल विभाग के अधिकारी और यहां के जनप्रतिनिधि जरा भी चिंतित नहीं दिख रहे हैं। 

loksabha election banner

धनबाद शहर में 19 जलमीनारों से जलापूर्ति होती है। मंगलवार सुबह एक भी मीनार से जलापूर्ति नहीं हुई है। भारी बारिश के बाद शनिवार से ही जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। रविवार और सोमवार को रोटेशन के आधार पर जलापूर्ति हुई लेकिन मंगलवार को पूरी तरह ठप पड़ गई। बुधवार तक भी स्थिति सामान्य होने की उम्मीद बहुत बहुत कम है।

दरअसल पेयजल विभाग द्वारा निरसा में मैथन जलापूर्ति पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को निरसा में कई अवैध कनेक्शन काटे गए। इस दौरान पेयजल भाग टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। देवीआना में ग्रामीणों ने पेयजल विभाग की टीम को बंधक बना लिया। इसके बाद अवैध कनेक्शन काटने का अभियान रोकना पड़ा। अवैध कनेक्शन काटो अभियान के कारण मैथन इंटकवेल में सोमवार सुबह दस बजे से ही मोटर बंद है। इसके कारण शहर में कहीं जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन में लीकेज को ठीक कर आज इंटेक वेल चालू किया जाएगा।

नवरात्र के माैके पर अवैध पेयजल कनेक्शन काटने का अभियान खुद पेयजल विभाग और धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा करता है। अगर अभियान चलाना ही तो नवरात्र से पहले क्यों नहीं चलाया गया ? सीधे ताैर पर धनबाद शहर में जलापूर्ति बाधित रहने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जिम्मेदार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.