विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Wasseypur Gang War: तरावीह की नमाज के बाद ठायं-ठायं… फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर को मारी गोली

By Md Shahid Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 21 Feb 2026 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2026 09:50 AM (IST)

Wasseypur Shooting: धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार रात डान फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली को अज्ञात ...और पढ़ें

गोली लगने के बाद घायल बबली। (फोटो-शाहिद)

गोली लगने के बाद घायल बबली। (फोटो-शाहिद)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वासेपुर (धनबाद)। धनबाद के वासेपुर में एक बार फिर खून बहा है। शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने डान के नाम से मशहूर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के ड्राइवर को गोली मार दी। घायल ड्राइवर को गंभीर अवस्था में दुर्गापुर रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार रमजान के महीने को लेकर केजीएन कॉम्प्लेक्स-2 में तरावीह की नमाज चल रही थी। रात करीब 11:45 बजे नमाज समाप्त होने के बाद इकबाल खान अपने सहयोगियों के साथ इमाम के लिए खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनके ड्राइवर बबली ने देखा कि दो युवक बाइक के साथ खड़े हैं, जो स्थानीय नहीं लग रहे थे।

ड्राइवर द्वारा आवाज देने पर दोनों युवक भागने लगे। बबली ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक अपराधी ने उस पर गोली चला दी। गोली बबली की पीठ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीटीएसपी के नेतृत्व में बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही धनबाद पुलिस ने वासेपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फहीम खान इस समय जमशेदपुर के घाघीडह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।