मुराईडीह में मुखिया प्रत्याशी पर हमला, जख्मी
मुराईडीह में मुखिया प्रत्याशी पर हमला
मुराईडीह में मुखिया प्रत्याशी पर हमला, जख्मी
बरोरा : मुराईडीह में मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी नवीन सिंह व पूर्व मुखिया अनीता देवी के समर्थकों के बीच बुधवार की रात हुई मारपीट की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को प्रतिशोध की ज्वाला फूट पड़ी। अपने घर से निकलकर सड़क पर आते ही मुखिया प्रत्याशी नवीन सिंह पर कतिपय लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके पूर्व रात में एक प्रत्याशी के समर्थक सुभाष यादव पर हमला हुआ था। इसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद रात में मामला थाना पहुंचा था। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसका परिणाम सुबह में देखने को मिला। दोनों ओर बरोरा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गयी है। बरोरा थानेदार नीरज कुमर ने कहा कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। इधर चुनाव को लेकर दोनों के बीच मामला और गहरा गया। किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हुआ और मारपीट तक जा पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।