दोनों हाथों में पिस्टल लिए युवक की तस्वीर वायरल
संवाद सहयोगी कतरास पिस्टल के साथ एक युवक की वायरल तस्वीर ने पुलिस महकमा में हलचल मचा द
संवाद सहयोगी, कतरास: पिस्टल के साथ एक युवक की वायरल तस्वीर ने पुलिस महकमा में हलचल मचा दी है। उसके दोनों हाथों में पिस्टल दिख रहा है। पिस्टल के साथ सोशल मीडिया में वायरल विधायक ढुलू महतो ने कहा कि आखिर इस व्यक्ति को पुलिस क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है। डीएसपी, एसएसपी से लेकर राज्य के डीजीपी को इसकी जानकारी देने के बाद कहा कि आखिर यह कब गिरफ्तार होगा। बाघमारा में सरेआम गोली बम की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी सरेआम घूम रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह तस्वीर राजेश यादव की है जो झामुमो नेता कारू यादव के वाहन का चालक है। बताते हैं कि राजेश फुलारीटांड में रहता है। शुक्रवार को आशाकोठी खटाल में हुई हिसक झड़प के एक मामले का नामजद आरोपित है राजेश। पुलिस इसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मधुबन थानेदार सोनू चौधरी ने कहा कि राजेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ==========
बाक्स:-
तीन दिन के भीतर तीन घटनाएं पुलिस की हाथ खाली
बम व गोलीबारी की घटनाएं निरंतर घटित हो रही है। पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। डीएसपी निशा मुर्मू लगातार इलाके का भ्रमण कर रही हैं। जिला से अतिरिक्त बल के अलावा सेट जवान व टाईगर मोबाइल गश्ती कर रही है। इसके बावजूद तीन दिनों के भीतर मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी व आशाकोठी खटाल में हिसक झड़प व गोलीबारी की घटनाएं घटित हो रही हैं। तीन दिनों के भीतर तीन घटनाएं हुई। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मालूम हो कि गोली चालन की एक घटना में बाघमारा थाना के तत्कालीन प्रभारी संतोष कुमार झा को कुर्सी गंवानी पड़ी थी। मां अंबे माइनिग के प्रबंधक की वाहन पर हुई गोली चालन की घटना के बाद वहां के थानेदार विनोद कुमार को मुख्यालय बुला लिया गया था। लोगों का कहना है कि अब जब इतनी घटनाएं रोज हो रही है तो पुलिस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।