Move to Jagran APP

मुर्गा क्रेता ने विवाहिता के साथ किया गंदा साैदा, ग्रामीणों ने दी यह सजा; दोनों को बचाने में गिरिडीह पुलिस के छूटे पसीने

गिरिडीह के झलकडीहा पंचायत के धावाटांड़ निवासी एक युवक को रात लगभग 11 बजे गेनरो पंचायत के छोटकी कुम्हरिया में एक महिला के कमरे में पकड़ने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस बीच युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 12:59 PM (IST)
मुर्गा क्रेता ने विवाहिता के साथ किया गंदा साैदा, ग्रामीणों ने दी यह सजा; दोनों को बचाने में गिरिडीह पुलिस के छूटे पसीने
रस्सी में बंधा मुर्गा क्रेता परवेज ( फोटो जागरण)।

बेंगाबाद (गिरिडीह), जेएनएन। युवक गांव में मुर्गा और बकरी का साैदा करने आता था। ग्रामीणों से मुर्गा और बकरी क्रय कर ले जाता था। इस दाैरान गांव की एक महिला से उसकी पहचान हुई। महिला का पति कमाने के लिए केरल में है। वह घर में अकेले रहती है। मुर्गा क्रेता ने महिला के साथ गंदा साैदा कर डाला। और महिला के घर में रात में ठहर गया। इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने महिला के घर पर धावा बोल दिया। महिला और मुर्गा क्रेता दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। इसके बाद तो हंगामा बरपा। ग्रामीणों ने दोनों को रात में ही रस्सी से बांध दिया। इसके बाद रातभर पिटाई। इसके बाद मुर्गा क्रेता परवेज और महिला की जान को बचाने के लिए गिरिडीह पुलिस के पसीने छूट गए। 

loksabha election banner

आपत्तिजनक स्थित में देख ग्रामीण भड़क गए

गांव में मुर्गा और बकरी खरीदने पहुंचा युवक परवेज और गांव की ही एक विवाहिता युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी जमा हो गए। युवक और महिला को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पिटाई की। दोनों को ग्रामीणों के हाथों से बचाने और छुड़ाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। महिला का पति केरल कमाने गया है। इसी  बीच वह आपत्तिजनक स्थिति में युवक के साथ पकड़ी गयी। इस कारण गांव वाले भड़क गए।

आदिवासी ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे

युवती के साथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए उसे पेड़ में रस्सी से बांध दिया। सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान, एएसआइ सुनील सिंह, आरपी यादव. डीके सिह आदि पुलिस बल के साथ शनिवार सुबह घटना स्थल पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर आरोपित युवक एवं महिला को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के कारण पुलिस आरोपित एवं युवती को थाना ले जाने में असफल रहने के बाद इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। सूचना पर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय कुमार राणा, बीडीओ मो क्यूम, सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, सीआइ ऋषि राज, बिपिन सिंह सहित अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। निवर्तमान मुखिया सुरेन्द्र सोरेन ताराजोरी के निवर्तमान मुखिया महेन्द्र हांसदा. भलकुदर के मुखिया पति .नुनूराम किस्कु टाईगर. झलकडीहा पंचायत के मुखिया पति नुलालाल मुर्मू, नीलकंठ मंडल आदि की उपस्थिति में घंटों समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्वजन एवं ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। 

युवती को मायके भेजने का फैसला

ग्रामीणों का कहना था कि युवती का पति केरल में मजदूरी करता है। इसलिए तत्काल महिला के मायके वाले को बुलाकर युवती को सौंपने एवं लड़के की शादी में हुए खर्च का भुगतान करते हुए युवक पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके बाद युवक और महिला को थाना ले जाने देंगे। दिन भर काफी मशक्कत के बाद शनिवार देर शाम 1.25 लाख रुपया नगद देने, युवक पर कार्रवाई करने एवं महिला को मायके वालों को सौंपने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद युवक एवं महिला को थाना ले जाने दिया गया। 

ग्रामीणों के खदेड़कर पकड़ा

झलकडीहा पंचायत के धावाटांड़ निवासी एक युवक को शुक्रवार रात लगभग 11 बजे गेनरो पंचायत के छोटकी कुम्हरिया में एक महिला के कमरे में पकड़ने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस बीच युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद नगाड़ा, तीर-धनुष आदि के साथ सैकड़ों ग्रामीण जुटे और मांगे पूरी होने तक डटे रहे । इस दौरान घंटों पुलिस ग्रामीणों के निर्णय का इंतजार करती रही। ग्रामीणों ने मांगें पूरी होने के पूर्व युवक व महिला को थाना नहीं ले जाने देने के लिए रास्ते में बास लगाकर रास्ता को अवरूद्ध कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.