Jharkhand: अधेड़ महिला को डायन बता अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, पुलिस ने नाै को भेजा जेल
गिरफ्तार महिलाओं ने अधेड़ महिला को अर्द्धनग्न कर घुमाने के लगाए आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उक्तमहिला से समूह के रुपये की लेन-देन को लेकर कहा-सुनी हुई थी।
बोकारो, जेएनएन। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के कुंदा पंचायत के एक गांव में एक अधेड़ महिला को डायन बिसाही के आरोप में अर्द्धनग्न कर घुमाया गया। इस कुकृत्य में उसके परिवार की एक महिला समेत गांव की अन्य महिलाएं भी शामिल थीं। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाै
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 दिन पूर्व गांव के एक युवक की मौत पेड़ से गिरकर हो गई थी। मृतक के परिजन व गांव की कुछ महिलाएं उस युवक की मौत का कारण डायन-बिसाही को मान रहे थे। जिसके बाद इसका आरोप उक्त अधेड़ महिला पर लगाते हुए गांव में ही ग्रामीणों की बैठक हुई थी। जहां मामला सलट गया था। इसके बाद मृतक युवक के क्रिया कर्म खत्म होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। अधेड़ महिला पर डायन होने का आरोप उसी के परिवार की एक महिला ने लगाते हुए गांव की अन्य महिलाओं के साथ अद्र्धनग्न अवस्था में उसे पूरा गांव घुमाया। जिसके बाद पीडि़ता ने दस महिलाओं को नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभारी विष्णु साहा दल-बल के साथ पहुंचे तथा पीडि़ता को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। यह घटना 30 अप्रैल की देर शाम की है। घटना के बाद पुलिस ने नौ महिलाओं को गिरफ्तार तेनुघाट जेल भेज दिया। इधर, गिरफ्तार महिलाओं ने अधेड़ महिला को अद्र्धनग्न कर घुमाने के लगाए आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उक्तमहिला से समूह के रुपये की लेन-देन को लेकर कहा-सुनी हुई थी। इसी को लेकर सिर्फ दोनों के बीच बकझक हुई थी।