Move to Jagran APP

पिटाई से घायल विकास की मौत में चार पर हत्या का मामला, एक को भेजा जेल

?????/????? : ??????? ??????? ??? ?????? ?? ??? ????? ?? ??? ????? ?? 13 ?????? ?? 16 ?????? ????? ????? ???? ?? ???-????? ????? ??? ?? ????? ?? ???? ??? ????? ?? ??????? ?? ??? ???? ?? ??? ????? ?? ?? ??????? ??? ??? ????? ??????

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:42 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:42 PM (IST)
पिटाई से घायल विकास की मौत में चार पर हत्या का मामला, एक को भेजा जेल

झरिया/लोदना : बागडिगी कोलियरी में बच्चों के बीच विवाद के बाद बड़ों ने 13 सितंबर को 16 वर्षीय किशोर विकास यादव को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। विकास के पिता श्रीभगवान यादव ने धनबाद थाना पुलिस अधिकारी के समक्ष अपना बयान दिया था। बयान के आधार पर लोदना पुलिस ने सुभाष पासवान, सुभाष की पत्नी, सास व पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एशियन जालान अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या की आरोपित गिरफ्तार महिला श्याम देवी को शनिवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी हो कि गुरुवार को विकास का शव बागडिगी पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आरोपित सुभाष के घर के सामने शव को रख कर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया था। मामले की एक आरोपित महिला श्याम देवी को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंपा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.