विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां तारा के दरबार से धनबाद होकर दिल्ली के लिए चल सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, देखें पूरा रूट

Published: Fri, 05 Jun 2026 09:37 PM (IST)

धनबाद होकर मां तारा के दरबार (रामपुरहाट) से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है, जिस ...और पढ़ें

मां तारा के दरबार से धनबाद होकर दिल्ली के लिए चल सकती है नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

मां तारा के दरबार से धनबाद होकर दिल्ली के लिए चल सकती है नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। मां तारा के दरबार से धनबाद होकर दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चल सकती है। नई ट्रेन रामपुरहाट से दुबराजपुर, सैंथिया, सिउड़ी, आसनसोल और धनबाद होकर चलाने की सिफारिश की जाएगी।

शनिवार को बंगाल दौरे पर जा रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ विधायकों की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। पूरी संभावना है कि रेल मंत्री तारापीठ (रामपुरहाट) से दिल्ली के लिए नई ट्रेन पर मंजूरी की मुहर लगाएंगे।

नई ट्रेन को स्वीकृति मिल गई तो धनबाद से दिल्ली के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। इसके साथ ही वनांचल, रांची-कामाख्या और मालदा टाउन-सूरत के बाद धनबाद से रामपुरहाट के लिए भी सीधी ट्रेन मिलेगी।

इससे पहले हावड़ा से दिल्ली और फिर पटना से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने की संभावना जताई गई थी। बाद में हावड़ा से कामाख्या के लिए चलाई गई।

दूसरे दिन भी कई ट्रेनों के बदले मार्ग, आज रेल जीएम करेंगे निरीक्षण

धनबाद मंडल के रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के दूसरे दिन भी रेल सेवा प्रभावित रही। बरकाकाना-लातेहार होकर चलने वाली ट्रेनें गोमो व गया होकर चलाई गई।

रांची-सासाराम एक्सप्रेस रद रही। वापसी में शनिवार को चलने वाली सासाराम-रांची एक्सप्रेस रद रहेगी। शनिवार को पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह भी घटनस्थल का निरीक्षण करेंगे।

गुरुवार की दोपहर कोयला लगी 116 वैगन वाली लांग हाल मालगाड़ी लातेहार के राजहरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 15 वैगन पटरी से उतर कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।

ट्रैक, ओवरहेड तार और सिग्नल पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद से राहत कार्य जारी है। देर रात राहत कार्य पूरा होने के बाद रेल सेवा बहाल होने की संभावना है।

इन ट्रेनों के बदले मार्ग

  • 14021 पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, बोकारो, गोमो, गया व सोन नगर होकर चलाई गई।
  • 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बदले बोकारो, गोमो, गया व सोन नगर होकर चलाई गई।
  • 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बजाय बोकारो, गोमो, गया व सोन नगर होकर चलाई गई।
  • 18009 सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बदले बोकार, गोमो, गया व सोन नगर होकर चलाई गई।
  • 18101 टाटानागर-जम्मू तवी एक्सप्रेस यात्रा अपने निर्धारित मार्ग के बदले बोकारो, गोमो, गया व डीडीयू होकर चलाई गई।