Move to Jagran APP

कॉर्मशियल माईनिग के खिलाफ चैतुडीह, तेतुलमारी व मुराईडीह में संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

कतरास तेतुलमारी बरोरा कॉमर्शियल माइनिग के विरोध में गुरुवार को कतरास तेतुलमारी शताब्दी मुराईडीह कोलियरी व परियोजना में संयुक्त मोर्चा ने गेट मीटिग व प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 02:30 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 02:30 AM (IST)
कॉर्मशियल माईनिग के खिलाफ चैतुडीह, तेतुलमारी व मुराईडीह में संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन
कॉर्मशियल माईनिग के खिलाफ चैतुडीह, तेतुलमारी व मुराईडीह में संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

कतरास, तेतुलमारी, बरोरा : कॉमर्शियल माइनिग के विरोध में गुरुवार को कतरास, तेतुलमारी, शताब्दी, मुराईडीह कोलियरी व परियोजना में संयुक्त मोर्चा ने गेट मीटिग व प्रदर्शन किया। रामकनाली कोलियरी कार्यालय के सामने प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद राजा, राजेश मंडल, सरोज उपाध्याय, भौमिक महतो, राघवेंद्र पांडेय, गोवर्धन महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा, सीपी लाहिरी आदि शामिल थे। चैतुडीह कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन में रामचंद्र पासवान, प्रेमानंद राम, शिवशंकर गुप्ता, कुसवा धोवी, शैलेश सिंह, भोला पासवान, श्रीनिवास मांझी आदि शामिल थे। तेतुलमारी उत्खनन परियोजना वर्कशॉप एवं पीएसटी दो नंबर भूमिगत खदान के पास संयुक्त मोर्चा ने गेट मीटिग कर कर्मियों को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के बारे में जानकारी दी। कर्मियों से इसका विरोध करने की अपील की गई। रामरतन सिंह, संजीव कुमार यादव, हरिद्वार चौहान, सदेश चौहान, योगेश गिरी, राजेश पासवान, बंधु उरांव, विजय बाउरी, दुर्गेश कुमार आदि शामिल थे।

loksabha election banner

बरोरा : मुराईडीह परियोजना के हाजिरी घर के पास प्रदर्शन में यूनियन नेता संतोष गोराई, जेके झा, लगनदेव यादव, देवानंद साव, राजेश रंजन, देवानंद राजभर, मोहनलाल महतो, अमरेंद्र कुमार, एचएन गांधी, मंगल हेम्ब्रम, अनूप चौहान, मनोज साव, नंदू दुसाध आदि शामिल थे।

नावागढ़ : महेशपुर कोलियरी के सिनीडीह सेक्शन पीट पर मजदूरों व यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार के श्रम विरोधी कानून के बदलाव एवं गलत नीतियों के खिलाफ विरोध दिवस मनाया। नेपाल रवानी, शंकर मिस्त्री, आनंद बाउरी, कार्तिक महतो, मनोहर कुमार, कमलेश दास, आरके विश्वकर्मा, अजय राय, अरुण कुमार सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.