सुदामडीह में मशीन से कोयला लोडिंग के विरोध में भड़का संयुक्त मोर्चा, सड़क जाम Dhanbad News
बीसीसीएल की सुदामडीह एएसपी कोलियरी के न्यू कोल डिपो लोडिंग प्वाइंट पर मशीन लोडिंग का ग्रामीण और संयुक्त मोर्चा के नेता विरोध कर रहे हैं। हाथ से लोडिंग की मांग की जा रही है।
चासनाला, जेएनएन। बीसीसीएल की सुदामडीह एएसपी कोलियरी के न्यू कोल डिपो लोडिंग प्वाइंट पर मशीन लोडिंग के विरोध में आंदोलन शुरू हो गया है। ग्रामीण संयुक्त मोर्चा और संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार सुबह झरिया-चंदनकियारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आंदोलनकारी मशीन के स्थान पर हाथ से लोडिंग की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझा जाम हटाया। लोडिंग के सवाल पर कोल डिलो में तनावपूर्ण स्थिति है।
ग्रामीण संयुक्त मोर्चा व संयुक्त मोर्चा के नेता संयुक्त रूप से अपने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंच एएसपी कोलियरी के समीप झरिया चंदनकियारी मुख्य मार्ग समीप डटे हैं। वहीं यूनाइटेड फ्रंट के समर्थक भी एएसपी कोलियरी पहुंचे। विवाद के कारण खूनी संघर्ष को देखते हुए सुदामडीह थाना प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। जिला से 17 अतिरिक्त पुरुष व महिला पुलिस बल बुलाया गया है। भारी भीड़ को हटाने को सुदामडीह थाना प्रभारी व पुलिस जवानों ने प्रयास किया। मोर्चा नेताओ ने कहा कि हम हट जाएंगे। पहले प्रशासन आश्वत करे कि कोयला उठाव को कोई भी ट्रक नही जायेगा। जिसे लेकर पुलिस, मोर्चा नेता व समर्थकों में गर्मागर्म बहस भी हुई। मोर्चा नेताओं ने झरिया चंदनकियारी मुख्य मार्ग पर बैठ विरोध जताने लगे। बाद में सुदामडीह थाना प्रभारी ने आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद सड़क जाम हटा। वहीं पुलिस ने एएसपी कोलियरी में डटे यूनाइटेड फ्रंट के समर्थकों को कोलियरी क्षेत्र से बाहर निकाला। ब