Move to Jagran APP

अनूठी पहल, नारी सशक्तीकरण के नाम स्नेह निमंत्रण

शादी का निमंत्रण पत्र किसी पुरुष का नहीं बल्कि महिलाओं के नाम पर बांटा जा रहा है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 05:06 PM (IST)
अनूठी पहल, नारी सशक्तीकरण के नाम स्नेह निमंत्रण
अनूठी पहल, नारी सशक्तीकरण के नाम स्नेह निमंत्रण

जागरण संवाददाता, धनबाद। शादी एक ऐसा मौका होता है, जो जीवन में एक बार आता है और यादगार बन जाता है। शादी के बंधन से हम नई जिम्मेदारियों व नवजीवन के बंधन में बंध जाते हैं। यह वह मौका है, जब हमारे सारे सगे-संबंधियों व मित्रजन हमारी इस खुशी में साथ होते हैं। शादी एक बार होती है, लेकिन इसकी स्मृतियां जीवनर्पयत हमारे जेहन में रहती हैं। तभी तो हर कोई चाहता है कि इस समारोह में निमंत्रण से लेकर विदाई तक सब कुछ इतना खास हो कि सालों तक लोग इस शादी को याद रखें। ऐसा ही कुछ नया कर रहे हैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूडीह के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर सिंह। 14 फरवरी को इनके बेटे की शादी है।

loksabha election banner

अनूठी पहल

शादी का निमंत्रण पत्र इस समय चर्चा में है। इसका कारण यह है कि यह निमंत्रण पत्र किसी पुरुष का नहीं बल्कि महिलाओं के नाम पर बांटा जा रहा है। अभी तक आपने घर के मुखिया का ही नाम शादी के निमंत्रण पत्र पर देखा होगा, लेकिन ऐसा पहली दफा है कि घर की महिला मुखिया के नाम पर कार्ड बांटा जा रहा है।

इसलिए किया ऐसा

ऐसा करने के पीछे नंद किशोर सिंह का तर्क है कि नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया है। उनके परिवार और जीवन में उनकी मौसी रंगनायिका बोस का गहरा प्रभाव है। इसलिए यह भी एक कारण है, जिसकी वजह से महिलाओं के नाम पर ही कार्ड बांटा जा रहा है। अभी तक घर की महिला मुखिया के नाम पर 300 से अधिक कार्ड बंट चुके हैं और लगभग 750 कार्ड बंटने शेष हैं।

स्वयं घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण कार्ड
नंद किशोर सिंह सिर्फ महिला मुखिया का नाम ही नहीं लिख रहे हैं बल्कि सभी के घर-घर जाकर स्वयं निमंत्रण कार्ड भी दे रहे हैं। नंद किशोर के अनुसार अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता, लेकिन एक अच्छी शुरुआत तो कर ही सकता है। यह बस इसी उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हों। 

यह भी पढ़ेंः स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए नायाब पहल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.