Move to Jagran APP

National Envionment Day 2021: भौंरा व लोदना क्षेत्र में धकोकसं के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण Dhanbad News

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को भौंराचंदन और सीपी और लोदना गोकुल पार्क में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर मजदूरों और लोगों को जागरूक किया।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 01:52 PM (IST)
National Envionment Day 2021: भौंरा व लोदना क्षेत्र में धकोकसं के पदाधिकारियों ने  किया पौधारोपण Dhanbad News
पर्यावरण संरक्षण को लेकर मजदूरों और लोगों को जागरूक किया। (जागरण)

जासं, झरिया-तिसरा: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को भौंराचंदन और सीपी और लोदना गोकुल पार्क में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर मजदूरों और लोगों को जागरूक किया। संघ के पदाधिकारियों ने पौधारोपण के बाद इसकी रक्षा करने का भी संकल्प लिया। भौंरा में कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह व संचालन हरिश्चंद्र ठाकुर ने किया।

loksabha election banner

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री रामधारी ने कहा कि 28 अगस्त 1730 को वीरांगना अमृता देवी के नेतृत्व में राजस्थान के जोधपुर खेजड़ली गांव में वन कटाई को रोकने के लिए आंदोलन शुरु किया गया था। 363 ग्रामीणों ने अपना बलिदान दिया था। तभी से 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ की ओर से राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस आयोजित कर शहीद ग्रामीणों का याद किया जाता है। पौधारोपण भी किया गया जाता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक- एक पौधे साल में जरुर लगाने को आह्वान किया। कहा कि पौधारोपण से ही कोलियरी क्षेत्र में पर्यावरण की रक्षा संभव है। रामधारी ने केंद्र सरकार से 28 अगस्त को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम में सुनील सिंह, मनोज कुमार, कामदेव महतो, कमाल खान, पोरस मंडल, विशु बाउरी, संतोष कुमार, हरिहर दास, सुधीर रवानी, सुखलाल मांझी आदि उपस्थित थे।

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ लोदना क्षेत्र के पदाधिकारियों ने नार्थ तिसरा परियोजना गोकुल पार्क में पौधारोपण किया। राजस्थान के जोधपुर खेजड़ली गांव में शहीद हुए ग्रामीणों को श्रद्धांजलि दी। पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। मौके पर दयाराम सिंह यादव, अजय कुमार देव, उज्जवल कुमार डे, विजय कुमार, मुन्ना राजभर, कनिक लाल राम आदि कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.