मां ढूंंढते रह गई चम्मच; नाले में बह गया दो साल का लाल...Jharkhand News
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी स्थति मिस्त्र गंगटी गांव में संजीव रविदास का दो वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शुक्रवार की शाम घर के ही समीप नाले में बह गया। लगभग तीन घंटे तक चली खोजबीन के बाद उसके घर से तकरीबन 500 मीटर दूर एक पुलिया से अटका उसका शव मिला।
जागरण संवाददाता, गोड्डा: lockdown, Covid गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी स्थति मिस्त्र गंगटी गांव में संजीव रविदास का दो वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शुक्रवार की शाम घर के ही समीप नाले में बह गया। लगभग तीन घंटे तक चली खोजबीन के बाद उसके घर से तकरीबन 500 मीटर दूर एक पुलिया से अटका उसका शव मिला। घटना के वक्त आदित्य घर के ही बरामदें में खेल रहा था, जबकि उसकी मां सीमा देवी उसे खिलाने के लिए घर में ही चम्मच ढ़ूंंढ रही थी।
तीन घंटे के बाद नाले में फंसा मिला शव
जानकारी के मुताबिक जब सीमा भोजन और चम्मच लेकर बरामदे में पहुंची तो उसने घर में ही इधर-उधर ढ़ूंंढा, परंतु जब आदित्य कहीं नहीं मिला तो उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में बच्चों की खोजबीन शुरू हुई। लोगों ने पास ही बह रहे नाले को देख आदित्य के नाले की ही तेज धार में बह जाने की आशंका जताई।अतंत: लगभग तीन घंटे की खोजबीन के बाद नाले से ही उसका शव बरामद हुआ।
पिता की माली हालत दयनीय
संजीव की माली हालत माली हालत काफी दयनीय है। वह पिछले चार वर्षो से वहीं पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उन्हें क्या पता था कि थोड़ी सी चुक की कीमत उन्हें अपने बच्चे की जान गंवा कर चुकानी होगी। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।