Move to Jagran APP

कोरोना संकट में भी ड्यूटी से गायब मिले सदर अस्पताल के दो पर्यवेक्षक, BDO ने किया शोकॉज Dhanbad News

सदर अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड के दो पर्यवेक्षक ड्यूटी से गायब मिले। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक ने दोनों को शोकॉज किया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 10:18 PM (IST)
कोरोना संकट में भी ड्यूटी से गायब मिले सदर अस्पताल के दो पर्यवेक्षक, BDO ने किया शोकॉज Dhanbad News
कोरोना संकट में भी ड्यूटी से गायब मिले सदर अस्पताल के दो पर्यवेक्षक, BDO ने किया शोकॉज Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। वहीं, संकट की इस घड़ी में भी धनबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर लापरवाह बने हुए है और ड्यूटी से गायब रह रहे हैं। इसकी शिकायत पर गुरुवार को जांच के लिए अस्पताल पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक क्वारंटाइन वार्ड के दो पर्यवेक्षक ड्यूटी से गायब मिले।

loksabha election banner

इसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी दोनों पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से नदारद रहने पर शोकॉज किया है। डीसी अमित कुमार के निर्देश पर बीडीओ सदर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने क्वारंटाइन वार्ड सहित पूरे अस्पताल का जायजा किया। इसके बाद उपस्थित डॉक्टर और कर्मचारियों की बारी-बारी से जानकारी ली।

इस दौरान पाया गया कि दो पर्यवेक्षक रवि राज गुप्ता और सुबोध कुमार अपनी ड्यूटी से गायब हैं। दोनों की ड्यूटी सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। लेकिन यह दोनों अपने ड्यूटी से नहीं थे। पूछने पर संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शोकॉज किया।

कई डॉक्टर और कर्मी रह रहे गायब : जिला प्रशासन को विभिन्न स्रोतों से सूचना मिल रही है सदर अस्पताल में काम करने वाले कुछ डॉक्टर और कर्मी बीच-बीच में गायब हो जा रहे हैं। इसकी शिकायत एक व्यक्ति ने डीसी से की थी। इसके बाद डीसी के निर्देश पर वीडीओ यहां पहुंचे थे। वीडियो ने कहा कि कारण किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जानी चाहिए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.