तालाब में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबकर माैत
बालूडीह के दोनों किशोर कंठी तालाब में स्नान करने गए थे। गहरे पानी में उतरने के कारण दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद दोनों को तालाब से निकाला गया।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 04:31 PM (IST)
पुटकी, जेएनएन। मुनीडीह ओपी अंतर्गत बालूडीह कॉलोनी स्थित कंठी तालाब में सोमवार को डूबने से दो किशोरों की माैत हो गई। इनमें मिठू सिंह का 13 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह और सिकंदर पासवान का 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल है।
डीएवी मुनीडीह में कक्षा छह का छात्र सोनू और बालूडीह सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र दीपक सोमवार करीब नाै बजे घर से निकले। एक ने तालाब में स्नान करने की बात कह तो दूसरे ने दोस्त के घर कॉपी लाने जाने की बात कह कर निकला। काफी देर तक दोनों जब घर नहीं लाैटे तो परिजनों ने तालाश शुरू की। कॉलोनी के पास स्थित तालाब के किनारे सोनू का कपड़ा पड़ा मिला। इसके बाद तालाब में खोज शुरू की गई। बेहोशी की हाल में दोनों को मुनीडीह अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की माैत के बाद बालूडीह कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें