यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दक्षिण भारत के लिए वाया गोमो चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें Dhanbad News
बिहार की राजधानी पटना से छत्तीसगढ़ के दुर्ग के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। दुर्ग से 31 अक्टूबर और पटना से तीन नवंबर को इसका परिचालन होगा।
धनबाद, जेएनएन। उत्तर और दक्षिण भारत को जोडऩे के लिए गोमो होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन विशाखापत्तनम से इलाहाबाद के सूबेदारगंज तक होगा। रेलवे ने आठ अक्टूबर से 21 नवंबर तक इस साप्ताहिक ट्रेन को चलाने की घोषणा कर दी है। विशाखापत्तनम से मंगलवार और सूबेदारगंज से गुरुवार को चलेगी। दूसरी ओर, पटना से दुर्ग के बीच भी छठ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है। नियमित ट्रेनों की तुलना में इन दोनों ही किराया अधिक चुकाना होगा।
- 82507 विशाखापत्तनम-सूबेदारगंज
विशाखापत्तनम - रात 11.50
गोमो - शाम 6.40
इलाहाबाद - सुबह 8.10
सूबेदारगंज - सुबह 8.30
- 82508 सूबेदारगंज-विशाखापत्तनम
सूबेदारगंज - सुबह 10.10
इलाहाबाद - सुबह 10.25
गोमो - रात 9.55
विशाखापत्तनम - शाम 4.30
इन स्टेशनों पर होगा ठहरावः मिर्जापुर, पीडीडीयू, सासाराम, गया, कोडरमा, आद्रा, बांकुड़ा, मेदिनीपुर, हिजली, बालेश्वर, भद्रक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर, पलासा, श्रीकाकुलम रोड व विजयनगरम।
31 अक्टूबर को दुर्ग व तीन नवंबर को पटना से चलेगी छठ स्पेशलः बिहार की राजधानी पटना से छत्तीसगढ़ के दुर्ग के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। दुर्ग से 31 अक्टूबर और पटना से तीन ननवंबर को इसका परिचालन होगा। इस टे्रन के चलने से छठ के दौरान होनेवाली भीड़ से राहत मिलेगी। इस टे्रन का लाभ गोमो के साथ-साथ बोकारो और रांची के यात्रियों को भी मिलेगा।
- 08793 दुर्ग - पटना स्पेशल
दुर्ग - गुरुवार शाम चार बजे
रांची - तड़के 3.05
बोकारो - तड़के 5.30
पटना - शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे
- 08794 पटना - दुर्ग स्पेशल
पटना - रविवार रात 8.45
गोमो - रात 2.50
बोकारो - तड़के 4.00
रांची - सुबह 6.40
दुर्ग - सोमवार शाम 7.10