Move to Jagran APP

पुलवामा से उड़ गया प्रेमी जोड़ा... झारखंड में भटक रही जेके पुलिस

धनबाद पुलिस के सामने परिजनों ने बताया कि लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र 14 साल है। मामला पुलवामा से जुड़ा होने के कारण तकनीकी सेल तुरंत हरकत में आ गया।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 10:01 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 10:01 AM (IST)
पुलवामा से उड़ गया प्रेमी जोड़ा... झारखंड में भटक रही जेके पुलिस
पुलवामा से उड़ गया प्रेमी जोड़ा... झारखंड में भटक रही जेके पुलिस

धनबाद, जेएनएन। ...इस प्यार को क्या नाम दें। देवघर के युवक को पुलवामा में एक लड़की से प्रेम हो गया। वह उसके साथ भागकर धनबाद आ गया। उसके पीछे-पीछे खोजबीन करते लड़की के परिजन आए। साथ में जम्मू कश्मीर की पुलिस भी थी।

loksabha election banner

धनबाद पुलिस के सामने परिजनों ने बताया कि लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र 14 साल है। मामला पुलवामा से जुड़ा होने के कारण तकनीकी सेल तुरंत हरकत में आ गया। युवक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह देवघर का है। जम्मू कश्मीर पुलिस दोनों की तलाश में देवघर निकल गई है। बुधवार को जम्मू कश्मीर की पुलिस धनबाद के बैंक मोड़ थाना आई और  बताया कि देवघर का मुस्लिम युवक रोशन लाला पुलवामा गया। उसके रिश्तेदार वहीं रहते हैं। रोशन वहां ड्राइवर का काम करने लगा। इसी बीच वह लड़की के संपर्क में आया। 15 मार्च को वह प्रेमिका के साथ भाग निकला। जम्मू कश्मीर पुलिस को रोशन का मोबाइल नंबर मिला। यह नंबर तकनीकी सेल को दिया गया तो पता चला कि देवघर से मोबाइल लिया गया है।

पुलवामा से आए पुलिस अफसर मोहम्मद मकबूल ने बताया कि युवक का मोबाइल लोकेशन धनबाद मिला तो छानबीन के लिए आना पड़ा। धनबाद पुलिस ने सहयोग किया। अब जानकारी मिली है कि वह देवघर में है। उसकी तलाश में देवघर जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.