Move to Jagran APP

गोड्डा में मूक-बधिर महिला से Home Guard के दो जवानों ने किया दुराचार, एक गिरफ्तार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया कि पीडि़ता ने इशारे में बताया कि आरोपित उसका हाथ पकड़ कर खींच रहे थे। विरोध करने पर उसे छोड़ कर भाग गए। इस मामले के अनुसंधान के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 09:45 AM (IST)
गोड्डा में मूक-बधिर महिला से Home Guard के दो जवानों ने किया दुराचार, एक गिरफ्तार
दो होम गार्ड जवानों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया ( सांकेतिक फोटो)।

संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। गोड्डा जिला के मेहरमा अंचल कार्यालय के मैदान में होमगार्ड के दो जवान बाबूलाल रजक एवं राम प्रवेश यादव ने मूक-बधिर महिला के साथ दुराचार किया। महिला अंचल कार्यालय के नजदीक के गांव की है। वह अंचल कार्यालय परिसर के मैदान में रविवार की शाम बकरी चराने गई थी। सुनसान था। होमगार्ड के जवान जान गए थे कि महिला मूक-बधिर है। मौका पाकर होमगार्ड के जवान शैतान बन गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने होमगार्ड जवान राम प्रवेश यादव को हिरासत में ले लिया। एक और जवान बाबूलाल रजक फरार है।

loksabha election banner

पीडि़ता ने अपनी मां को सारा वाकया बताया। सोमवार की सुबह पीडि़ता की माता समेत आसपास के लोग बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह के पास न्याय के लिए गए। बीडीओ ने मेहरमा थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने पीडि़ता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर, बीडीओ कुमार अभिषेक ङ्क्षसह और सीओ सुनील कुमार ने दोबारा घटनास्थल का मुआयना किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया कि पीडि़ता ने इशारे में बताया कि आरोपित उसका हाथ पकड़ कर खींच रहे थे। विरोध करने पर उसे छोड़ कर भाग गए। इस मामले के अनुसंधान के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। पीडि़ता की माता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उनकी मूक-बधिर बेटी के पति का 15 साल पहले देहांत हो चुका है। उसके बाद से वह मायके में रह रही है। दो बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है। दो बेटा है। पीडि़ता बकरी पालकर भरण पोषण करती है।

मूक-बधिर महिला का बयान रिकार्ड करने के लिए विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। आरोपित राम प्रवेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- शिवशंकर तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.