Move to Jagran APP

Pakur में नाला से बरामद दोनों शवों की हुई पहचान, जमीन विवाद में पंचायती के बाद हुई हत्या

रविवार की शाम दोनों शव मिलने के बाद पुलिस को लग रहा था कि युवक-युवती का है। प्रेम-प्रसंग में दोनों की हत्या की संभावना जताई जा रही थी। अब शव की पहचान हो गई है। दोनों शव बुजुर्ग के हैं। जमीन विवाद में हत्या हुई है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 04:48 PM (IST)
शवों के गायब सिर को तलाश करती पाकुड़ पुलिस ( फोटो जागरण)।

महेशपुर (पाकुड़), जेएनएन। पकड़ीपाड़ा गांव स्थित नाला से रविवार की देर शाम महेशपुर थाना पुलिस ने दो शवों को बरामद किया था। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों बुजुर्ग है। शव की पहचान पोचईबेड़ा गांव निवासी नाइकी टुडू व बुजुर्ग महिला सुरूज सोरेन के रूप में हुई है। दोनों की नृशंस हत्या कर नाला के किनारे शव को फेक दिया गया गया। दोनों के सिर गायब थे। पुलिस सोमवार को दिनभर दोनों का सिर ढूंढने में व्यस्त रही। देर शाम तक सिर बरामद नहीं हो सका था। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों की हत्या में शामिल आरोपितों का भी पता चला है। पुलिस फिलहाल आरोपितों के बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।

loksabha election banner

पहले माना जा रहा था कि युवक-युवती का शव

रविवार की शाम दोनों शव मिलने के बाद पुलिस को लग रहा था कि युवक-युवती है। प्रेम-प्रसंग में दोनों की हत्या की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब शव की पहचान हो गई है। थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने रविवार की देर शाम पकड़ीपाड़ा गांव स्थित नाला के किनारे से दो शवों को बरामद किया था। दोनों की पहचान नाइकी टुडू व सुरूज सोरेन के रूप में हुई है। दोनों बुजुर्ग हैं। पोचईबेड़ा गांव में जमीन विवाद के कारण दोनों की हत्या की गई है। थाना प्रभारी ने दावा किया है कि इस मामले से जुड़ा अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस उसपर काम भी कर रही है। हत्या के बाद दोनों के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया था, ताकि शवों की पहचान नहीं हो सके। शीघ्र ही दोनों के सिर को भी बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपितों का पता लगाने में जुट गई है।

हत्या से पहले गांव में हुई पंचायती

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दोनों की हत्या दो दिन पूर्व की गई है। घटना के एक दिन पूर्व गांव में पंचायती भी हुई थी। पंचायती में बात नहीं बनने के बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.