विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhanbad News: टुंडू अंडरपास में जलभराव से फंसी गाड़ियां, डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

Published: Fri, 10 Jul 2026 06:29 PM (IST)

Dhanbad News: नावागढ़ के टुंडू रेल अंडरपास में बारिश के कारण पानी भर गया, जिससे एक मारुति वैन और एक ...और पढ़ें

टुंडू रेल अंडरपास में फंसी मारुति। (फोटो जागरण)

टुंडू रेल अंडरपास में फंसी मारुति। (फोटो जागरण)

संवाद सूत्र, नावागढ़ (धनबाद)। बाघमारा प्रखंड के सिनीडीह से चिटाही के रामराज मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित टुंडू रेल अंडरपास एक बार फिर राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। जल जमाव के कारण अंडरपास में पानी भर जाने से एक मारुति वेन और एक आटो बीच में ही फंस गया। जिसके बाद मुख्य मार्ग में घंटों वाहनों का परिचालन ठप रहा।

लोगों के अनुसार कुछ देर पूर्व ही बारिश होने से अंडरपास में पानी का स्तर बढ़ने के कारण चालकों को पानी के स्तर का अंदाजा नहीं लग सका। नतीजा जैसे ही मारुति वेन और आटो अंडरपास पार करने लगा कि पानी इंजन में घुस गया। दोनों वाहन बीच में ही बंद होकर फंस गया।

वाहनों के फंसने से सांसद व विधायक से मिलने उनके आवास पर जाने वाले तथा विशेषकर रामराज मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं और दैनिक राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिटाही धाम और सांसद ढुलू महतो के आवास का मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण लोगों को आठ किलोमीटर दूर भाया सोनारडीह घूमकर जाना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे के बाद पानी का बहाव कम होने के बाद पानी में फंसे वाहनों को निकाला गया। जिसके बाद उक्त मार्ग पर यातायात सामान्य हो पाया।