विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 25 से 30 अगस्त तक 17 ट्रेनें चलेंगी लेट, राजधानी-नीलांचल भी शामिल

Published: Mon, 24 Aug 2026 02:24 PM (IST)

East Coast Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे के जलेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 25 से 30 अगस्त तक 17 ...और पढ़ें

भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जलेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों में देरी।

  2. 25 से 30 अगस्त तक 17 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

  3. राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस भी विलंब से चलेंगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Indian Railway Latest Update: चालू अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के जलेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 17 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में विलंब से चलाने की घोषणा की गई है।

इनमें राजधानी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस भी शामिल हैं। ये ट्रेनें झारखंड के बोकारो और गोमो होकर चलती हैं। रेलवे के अनुसार 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग दिनों में इन ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव कि

यह भी पढ़ें- रेलवे ने बदले कुत्तों के सफर के नियम, अब ट्रेन में आराम से यात्रा करेंगे आपके डॉगी

ऐसे में बीच के स्टेशनों पर पहुंचने के साथ ही गंतव्य तक ट्रेनें विलंब से पहुंच सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

इन तिथियों में लेट से चलेंगी

25 अगस्त - 12376 आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस आनंदविहार टर्मिनल से एक घंटे विलंब से खुलेगी।
25 अगस्त - 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से 2 घंटे 30 मिनट लेट से खुलेगी।
29 अगस्त - 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 2 घंटे 30 मिनट लेट से खुलेगी।
30 अगस्त - 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से दो घंटे लेट से खुलेगी।

यह भी पढ़ें- धनबाद के जनप्रतिनिधियों में मेल नहीं, कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के जलसे से रेलवे ने खींचे हाथ