रेलवे ने बदले कुत्तों के सफर के नियम, अब ट्रेन में आराम से यात्रा करेंगे आपके डॉगी
Indian Railways Dog Travel Rulesः रेलवे ने ट्रेनों में कुत्तों के सफर के नियमों में बदलाव किया है, अब डॉग बॉक्स में केवल एक ही कुत्ता बुक किया जाएगा।

ट्रेन के डाग बाक्स में कुत्ते। (फोटो एआइ)
HighLights
ट्रेनों के डॉग बॉक्स में अब एक ही कुत्ता।
बेजुबानों को बिना लड़ाई-झगड़े के आरामदायक सफर।
बड़े कुत्तों के लिए विशेष वाहन, घोड़े की दर।
तापस बनर्जी, जागरण, धनबाद। Indian Railways News Dog Travel Rules: यात्रियों के लिए वंदे भारत और वंदे भारत स्लीपर जैसी हाईटेक सुविधाओं वाली ट्रेन के बाद अब रेलवे कुत्तों को आरामदायक सफर कराएगा। आपका डागी अब बिना लड़ाई-झगड़े के आराम से यात्रा कर सकेगा।
बेजुबान के आरामदायक सफर के लिए रेलवे ने अपना दशकों पुराना नियम बदल डाला है। ट्रेनों के डाग बाक्स में अब केवल एक ही कुत्ते की बुकिंग होगी। संशोधित नियम से जुड़ा आदेश आदेश Railway Board के संयुक्त निदेशक यात्री विपणन रोहित कुमार ने सभी जोन को जारी कर दिया है।
पहले के नियम के मुताबिक, जहां तक संभव हो कुत्तों को अलग-अलग बाक्स में रखा जाता था। दो या दो से अधिक कुत्ते को डाग बाक्स में रखने के लिए उन्हें जंजीर में बांध कर चढ़ाया जाता था ताकि उन्हें आपस में लड़ने से बचाया जा सके।
अब संशोधित नियम (New Dog Travel Rules) में एक Dog Box में केवल एक ही कुत्ते (One Dog Per Box) को बुक करने की अनुमति मिलेगी। अगर एक यात्री दो कुत्ते ले जाना चाहते हैं तो उन्हें अलग-अलग डाग बाक्स में बुकिंग करानी होगी।
बड़े कद वाले कुत्ते के लिए विशेष वाहन, लागू होगी घोड़े की दर
बड़े कद वाले कुत्ते डाग बाक्स में बुक नहीं किये जा सकेंगे। उन्हें उपलब्धता के आधार पर विशेष वाहन में बुक करना होगा। ऐसे कुत्ते के लिए रेलवे घोड़े के दर से शुल्क वसूलेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- 22 अगस्त से दौड़ेगी धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, दक्षिण भारत के सफर का मिला नया विकल्प
फर्स्ट एसी कूपा में सफर करने वाले यात्रियों को अपने साथ डागी ले जाने के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। डाग बाक्स में बुकिंग आफलाइन कराना होगा।
यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत! AC और नॉन-AC टिकट पर इतने किलो सामान फ्री, रेलवे ने बदले लगेज बुकिंग के नियम
