Move to Jagran APP

SAIL: सेलकर्मियों के पर्क्स पर प्रबंधन को अंतिम अल्टीमेटम, हड़ताल ही विकल्प

SAIL विवाद इस हद तक बढ़ गया की नेताओं ने प्रबंधन को साफ कर दिया की यदि वे 35 फीसद पर्क्स की मांग पर निर्णय नही लेते है तो आगे की कोई बैठक में वे शामिल नही होंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 07:35 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 07:35 AM (IST)
SAIL: सेलकर्मियों के पर्क्स पर प्रबंधन को अंतिम अल्टीमेटम, हड़ताल ही विकल्प
मजदूर संगठनों ने बोकारो स्टील प्लांट में दी हड़ताल की चेतावनी ( फाइल फोटो)।

बोकारो, जागरण संवाददाता। महारत्न कंपनी सेल में कामगारों के वेतन पुनरीक्षण पर पर्क्स के मसले पर आहूत शुक्रवार को हुई एनजेसीएस व प्रबंधन के बीच की बैठक बेनतीजा साबित रही। प्रबंधन की ओर से इस मसले पर दिए गए सभी प्रस्ताव को यूनियन नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही इस बात की घोषणा भी कर दी की यदि कामगारों को 35 फीसद पर्क्स का लाभ नही दिया गया तो पूरे सेल में 30 जून को ऐतिहासिक हड़ताल होना तय है। इससे इतर प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों को पर्क्स के मुद्दे पर वार्ता के लिए 29 जून को नई दिल्ली में फिजिकल तौर पर बातचीत करने का प्रस्ताव देते हुए हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।

loksabha election banner

बैठक में शामिल किंम्स एचएमएस के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा की प्रबंधन 30 जून की घोषित हड़ताल को विफल बनाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना रही है।जिसे कभी सफल नही होने दिया जाएगा। पर्क्स पर प्रबंधन ने कर्मियों के उनके अलग-अलग ग्रेड के अनुसार उनके नए वेतनमान पर 12 फीसद व 17 फीसद राशि देने की बात कही है। जो की सरासर गलत है। यदि कर्मचारियों को उनके ग्रेड के अनुसार अनुसार अलग-अलग पर्क्स का लाभ दिया जाएगा तो अधिकारियों को भी इसी नियम के जद में लाया जाए।

विवाद इस हद तक बढ़ गया की नेताओं ने प्रबंधन को साफ कर दिया की यदि वे 35 फीसद पर्क्स की मांग पर निर्णय नही लेते है तो आगे की कोई बैठक में वे शामिल नही होंगे। जिसके बाद फिर से 26 जून को प्रबंधन ने पर्क्स के मसले पर एनजेसीएस संगठन के साथ दोपहर तीन बजे ऑनलाइन बैठक निर्धारित की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.