Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Tue, 30 July, 2019, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर दिवस, रहस्यमय माैत, विस्थापन का खतरा, गोमो रेल नगरी, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर दिवस पर आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान। सुदामडीह में युवक की रहस्यमय परिस्थिति में माैत। खाली कराया जाएगा घनुडीह। प्रखंड के लिए गोमो में धरना-प्रदर्शन।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 05:08 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Tue, 30 July, 2019, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर दिवस, रहस्यमय माैत, विस्थापन का खतरा, गोमो रेल नगरी, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
Top Dhanbad News of the day, Tue, 30 July, 2019, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर दिवस, रहस्यमय माैत, विस्थापन का खतरा, गोमो रेल नगरी, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

धनबाद, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर दिवस पर मंगलवार को आरपीएफ की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। सुदामडीह में युवक की रहस्यमय परिस्थिति में माैत। खाली कराया जाएगा आग एवं भू-धंसान प्रभावित घनुडीह क्षेत्र। गोमो को प्रखंड बनाने के लिए दिया गया धरना। कार्यशाला में दी गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की जानकारी।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर दिवस पर आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर दिवस मनाया जाता है। इस माैके पर आरपीएफ ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अविनाश करोसिया ने रेल यात्रियों को टॉल फ्री नंबर-182 की विशेषता बताई। कहा-आपका एक कॉल मानव तस्करों को जेल पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं परिवार से बिछड़ रहे बच्चे को भी बचा सकते हैं।182 पर कॉल करके रेल यात्री किसी प्रकार की शिकायत कर सकते है। रेल प्रशासन शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेगी। जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की। कहा कि कई बार ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके है जहां मानव तस्करी एवं मजदूरों , बच्चो से बंधुआ मजदूरी कराने के लिए तस्कर , दलाल रेल परिवहन को माध्यम बनाते है। यह जागरूकता अभियान ऐसे अपराधों के खिलाफ है। यात्रियों की नजर ऐसे संदिग्ध पर पड़ती है तो 182 पर कॉल करके रेल प्रशासन को सूचित कर सकते है। यात्री का एक कॉल भुक्तभोगी को मानव तस्कर के चंगुल से बचा सकती है।

ससुराल में युवक की रहस्यमय माैत

सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह रिवर साइड चटाई धौड़ा निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार राम ने सोमवार-मंगलवार की मध्य रात ससुराल में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।मृतक की पत्नी रिंकी देवी का कहना है कि उसके पति ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतक की मां सरोज देवी ने रिंकी देवी (मृतक की पत्नी) और उसके परिवार वालों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार ने पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

एसडीएम ने अग्नि एवं भू-धंसान प्रभावित घनुडीह का लिया जायजा

घनुडीह मल्लाहपट्टी के लोग भू-धंसान की चपेट में हैं। मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र और प्रभावितों का जायजा लेने के लिए धनबाद के एसडीएम राज महेश्वरम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया। लगभग आधा घंटे तक एसडीओ और प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां के प्रभावितों के घरों का निरीक्षण किया। एसडीओ ने कहा कि यहां कि स्थिति काफी खतरनाक है। यहां खतरनाक इलाके में रहनेवाले लोगों को तुरंत शिफ्ट कराया जाएगा। किसी को भी यहां मरने के लिए नहीं छोड़ा जाएगा।

गोमो को प्रखंड बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

तोपचांची से अलग कर रेल नगरी गोमो को प्रखंड बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष व यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीपनारायण सिंह ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। प्रखंड निर्माण के लिए मंगलवार को गोमो स्टेशन रोड के सर्कुलेटिंग एरिया में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया गया। इससे पूर्व जुलूस निकाल प्लेटफॉर्म स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा व विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यूथ फ़ोर्स के प्रधान संयोजक सह किसान नेता दीपनारायण सिंह ने कहा कि गोमो के लोगो को अपना काम करवाने के लिए तोपचांची प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है। तोपचांची काफी दूर है। यातायात की भी सुविधा नहीं है। गोमो को जबतक प्रखंड का दर्जा नहीं मिल जाता है तब तक यूथ फोर्स का आंदोलन जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की दी गई जानकारी

धनबाद जिला कृषि कार्यालय द्वारा मंगलार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला 2019-20 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले में चलाए जा रहे किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप जिला कृषि पदाधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ससमय केसीसी, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना एवं फसल बीमा के लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।  इसमें कृषि एवं संबंद्ध विभाग के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि द्वारा वर्ष 2019-20 में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषक को दी गई। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी असीम रंजन एक्का, जिला उधान पदाधिकारी श्रीमती प्रतिमा कुमारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी एवं कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी के प्रतिनिधि, सहायक कृषि पदाधिकारी श्रीमती रेणु बाला, कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर के आदर्श श्रीवास्तव उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.