Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Sat, 27July, 2019, एकलव्य मॉडल विद्यालय, भू-धंसान, नर्सिंग होम में हंगामा, कोयला चोरी, पाथरडीह थाना

उपायुक्त अमित कुमार ने जिला प्रशासन की गिनाई उपलब्धियां। गैस रिसाव और भू-धंसान से घनुडीह में दहशत। मरीज की माैत के बाद परिजनों ने पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में किया हंगामा।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 05:04 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Sat, 27July, 2019, एकलव्य मॉडल विद्यालय, भू-धंसान, नर्सिंग होम में हंगामा, कोयला चोरी, पाथरडीह थाना
Top Dhanbad News of the day, Sat, 27July, 2019, एकलव्य मॉडल विद्यालय, भू-धंसान, नर्सिंग होम में हंगामा, कोयला चोरी, पाथरडीह थाना

धनबाद, जेएनएन। उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार को धनबाद जिला प्रशासन की उपलब्धियों को गिनाते हुए आदतन अपराधियों को चेतावनी दी। गैस रिसाव और भू-धंसान से घनुडीह में दहशत। मरीज की माैत के बाद परिजनों ने पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में किया हंगामा। निरसा में कोयला चोरों के खिलाफ चला अभियान। एसएसपी ने किया पाथरडीह थाना का निरीक्षण।

loksabha election banner

आदतन अपराधियों के काटे जाएंगे पर

धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने आदतन अपराधियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जिले में विधि व्यवस्था स्थापित करने के लिए अपराध प्रवृत्तियों वाले के पर काटे जाएंगे। चाहे कितने बड़े माफिया हो वे कानून से बाहर नहीं हैं। ऐसे लोगों पर सीसीए की प्रभावी धारा, जिला बदर, स्थानीय थाना या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दैनिक हाजिरी, सीआरपीसी की धारा 107, 109, 110 के अंतर्गत लगाम लगाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इन पर सतत निगरानी भी रखी जा रही है। उपायुक्त ने शनिवार को समाहरणालय में मासिक पत्रकार वार्ता के दाैरान उलब्धियां भी गिनाई। कहा- टुंडी में एकलव्य मॉडल विद्यालय का निर्माण किया जाएगा।

गैस रिसाव और भू-धंसान से घनुडीह में दहशत

धनबाद कोयलांचल में दो दिन से जारी बारिश का असर दिखने लगा है। अग्नि और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में गैस रिसाव व भू-धंसान की घटनाएं शुरू हो गई है। झरिया अंचल के घनुडीह परियोजना की मल्लाह पट्टी बस्ती में शनिवार को भू-धंसान के बाद लोग दहशत में हैं। भू-धंसान से कई घरों में दरार पड़ गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और कोलियरी प्रबंधन की लापरवाही से यहां कभी भी भंयकर घटना हो सकती है। झरिया के पूर्व पार्षद अनूप साव, अशोक मालाकर, रत्नेश यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद हंगामा

धनसार के काली मंदिर निवासी उत्तम कुर्मी की पत्नी राजकुमारी देवी की शनिवार सुबह पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में मृत्यु हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। राजकुमारी देवी को गुरुवार को इलाज के लिए परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसकी गॉलब्लैडर में पथरी थी। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने आईसीयू में शिफ्ट किया था। परिजन का आरोप था कि शुक्रवार की रात मरीज की स्थिति काफी खराब हो गई। उसका बीपी काफी लो हो गया था लेकिन न कोई डॉक्टर आए ना ही कोई कर्मचारी। इस कारण शनिवार सुबह 11 बजे राजकुमारी देवी ने दम तोड़ दिया।

कोयले के अवैध धंधे के खिलाफ चला अभियान

निरसा अंचल में शनिवार को पुलिस ने कोयले के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान चलाया। निरसा थाना अंतर्गत नीलकुठी मोड़ स्थित महामाया फ्यूल्स में एसओजी टीम ने छापेमारी कर 3 टन कोयला सहित 12 साइकिल जब्त किया। ज़ब्त कोयले एवं साइकिल को निरसा थाना में जमा करवा दिया गया है। दूसरी तरफ सीआईएसएफ के द्वारा शनिवार को कापासारा आउटसोर्सिग के आस-पास के जंगलो से छापामारी कर लगभग पांच टन कोयला जब्त किया।

एसएसपी ने किया पाथरडीह थाना का निरीक्षण

धनबाद के एसएसपी किशोर काैशल ने शनिवार को पाथरडीह थाना का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की। लंबित कांडों का निष्पादन और वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके बाद थाना से प्रस्थान कर गए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.