लोदना से बागडिगी तक निकाली तिरंगा यात्रा
लोदना : भाजयुमो लोदना मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को लोदना से बागडिगी तक तिरंगा यात्रा निका
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Aug 2017 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 06:22 PM (IST)
लोदना : भाजयुमो लोदना मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को लोदना से बागडिगी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार बिद व मंडल भाजपा अध्यक्ष राजाराम पासवान ने किया। लोदना स्थित अंबेदकर चौक से निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए बागडिगी शहीद स्मारक स्थल तक पहुंचे। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में ध्वजा व बैनर लिए थे। उमेश यादव, सुनील पासवान, संतोष पासवान, जितेंद्र सोनी, संजय चौहान, उज्ज्वल मंडल, चंद्रदीप श्रीवास्तव, अजय निषाद, आकाश, वसंत, नारायण, पंकज, भोला, कामदेव, बलबीर, संजय, समित, जीतू, राजू, डब्लू, राकेश, शिवा आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें