Move to Jagran APP

यात्रीगण ध्यान दें! बदल गया है वाया धनबाद आने-जाने वाली ट्रेनों का समय Dhanbad News

नई समय सारणी के अनुसार साउथ ईस्टर्न रेलवे ने रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन वाया महुदा-भोजुडीह शुरू कर दी है।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 11:54 AM (IST)
यात्रीगण ध्यान दें! बदल गया है वाया धनबाद आने-जाने वाली ट्रेनों का समय Dhanbad News
यात्रीगण ध्यान दें! बदल गया है वाया धनबाद आने-जाने वाली ट्रेनों का समय Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर वनांचल एक्सप्रेस रविवार से डीसी रेल लाइन पर वापस लौट आयी है। इसके साथ ही रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी परिचालन महुदा-भोजुडीह होकर शुरू हो गया है। इसके अलावा सोमवार से धनबाद और गोमो होकर चलने वाली कई ट्रेनों के समय भी बदलाव हो रहा है। गंगा सतलज एक्सप्रेस और एल्लेपी जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।

loksabha election banner

अब प्रतिदिन चलेगी वनांचल एक्सप्रेस : रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13403/04 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस का परिचालन डीसी रेल लाइन पर शुरू हो गया है। 30 जून को यह ट्रेन रांची से चलकर रात 22:50 बजे कतरासगढ़ और 23:53 बजे धनबाद पहुंची, जबकि एक जुलाई को भागलपुर से चलकर सुबह 04:22 बजे धनबाद और सुबह 05:02 बजे कतरासगढ़ आई। इस ट्रेन का परिचालन धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन से शुरू होने पर कतरास और धनबाद के लोगों में खुशी है।  

रांची-हावड़ा इंटरसिटी को लेकर असमंजस : नई समय सारणी के अनुसार साउथ ईस्टर्न रेलवे ने रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन वाया महुदा-भोजुडीह शुरू कर दी है। इस रूट पर यह ट्रेन हावड़ा और रांची से रविवार, सोमवार और मंगलवार को यात्रा करेगी। यह ट्रेन रांची से चलकर सुबह 5:52 बजे और हावड़ा से चलकर संध्या 18:34 बजे महुदा स्टेशन पहुंचेगी।

आज से सुबह 10:45 बजे खुलेगी एलेप्पी एक्सप्रेस : नई समय सारिणी के अनुसार धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस का रफ्तार बढ़ जाएगी। यह ट्रेन धनबाद स्टेशन से 15 मिनट की देरी से खुलेगी, लेकिन अपने गंतव्य पर समय से पहुंचेगी। यानी इसके धनबाद स्टेशन से खुलने का समय सुबह के 10:30 बजे हैं, जो सोमवार से बदलकर सुबह 10:45 हो गया है।

सिकंदराबाद-दरभंगा और हैदराबाद रक्सैल भी लौटी : 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदरबाद एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में दो बार होगा। यह ट्रेन सिकंदराबाद से मंगलवार व शनिवार और दरभंगा से मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। यह गाड़ी सिकंदरबाद से चलकर धनबाद सुबह चार बजे और वापसी में 16:20 बजे आएगी। इसी प्रकार से 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में एक दिन होगा। यह ट्रेन हैदराबाद से गुरुवार और रक्सौल से रविवार को चलेगी। जबकि अपनी यात्रा के दौरान हैदराबाद से चलकर सुबह चार बजे और रक्सौल से चलकर धनबाद 16:20 बजे पहुंचेगी।

इन 16 ट्रेनों का भी समय बदला : रेलवे की नई समय सारिणी के अनुसार धनबाद से खुलने अथवा होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों के समय में सोमवार से बदलाव किया गया है।

  • नंबर - ट्रेन का नाम - आगमन - प्रस्थान
  • 13152 - जम्मूतवी कोलकाता एक्स. - 10:07 - 10:12
  • 12372 - जैसलमेर हावड़ा सुपरफास्ट - 12:05 - 12:10
  • 12382 - नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्स. - 12:05 - 12:10
  • 12354 - लालकुआं हावड़ा एक्स. - 14:20 - 14:25
  • 12308 - जोधपुर हावड़ा सुपरफास्ट - 23:30 - 23:35
  • 12312 - दिल्ली हावड़ा कालका मेल - 03:05 - 03:10
  • 13308 - फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज - आगमन 05:05
  • 15028 - गोरखपुर हटिया मौर्य एक्सप्रेस - 02:35 - 02:43
  • 13351 - धनबाद एल्लेपी एक्सप्रेस - प्रस्थान 10:45
  • 12381 - हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस - 11:57 - 12:02
  • 19414 - कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस - 17:15 - 17:20
  • 19607 - कोलकाता अजमेर एक्सप्रेस - 17:15 - 17:20
  • 11448 - हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्स. - 17:35 - 17:40
  • 12323 - हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल - 22:40 - 22:45
  • 12311 - हावड़ा दिल्ली कालका मेल - 23:26 - 23:31
  • 12324 - आनंद विहार टर्मिनल हावड़ा - 01:40 - 01:45
  • 13304 रांची धनबाद इंटरसिटी - आगमन - 20:30
  •  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.