Move to Jagran APP

बारिश में भी चोर कर रहे अपना काम, नाैसैनिक के मोबाइल और पर्स पर किया हाथ साफ Dhanbad News

भारतीय नाै सेना में कार्यरत विनोद कुमार शनिवार को ही विशाखापट्नम से घर लौटे थे। चोरों ने उनके घर में रखे फुलपैंट से मोबाइल और 12 हजार रुपये उड़ा लिए।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 03:26 PM (IST)
बारिश में भी चोर कर रहे अपना काम, नाैसैनिक के मोबाइल और पर्स पर किया हाथ साफ Dhanbad News
बारिश में भी चोर कर रहे अपना काम, नाैसैनिक के मोबाइल और पर्स पर किया हाथ साफ Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। पांच दिन से लगातार बारिश के कारण जहां आम लोग अपना-अपना काम करने के लिए घरों से निकल नहीं पा रहे हैं वहीं चोर आराम से अपना काम कर रहे हैं। शनिवार की रात चोरों ने लोदना ओपी क्षेत्र में भारतीय नाैसेना में कार्यरत विनोद कुमार समेत तीन लोगों के घरों को निशाना बनाया। छह मोबाइल और करीब 12 हजार रुपये की चोरी कर ली है। शिकायत के बाद लोदना ओपी की पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

भारतीय नाै सेना में कार्यरत विनोद कुमार शनिवार को ही विशाखापट्नम से घर लौटे थे। उन्होंने बताया कि सुबह घर के लोगों ने देखा कि मेरा फुलपैंट घर के आंगन में फेंका पड़ा है। उसमें रखे पर्स गायब थे। पर्स में कई जरूरी कागजात व आठ हजार रुपये नकद थे। 20 हजार रुपये का मोबाइल भी चोरी हो गई है। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में पर्स मिला। उसमें से राशि गायब थी। सभी जरूरी कागजात मिल गए। लोयाबाद के ही अनिल ने बताया कि उसकी10 वर्षीय भतीजी सुहानी के कान से सोने की बाली खोलने का प्रयास चोरों ने किया। पर वह जाग गई। चोर भाग गए। सुबह में कान से बाली खोलने के बारे में जानकारी दी।

शादी- विवाह व समारोह में खाना बनानेवाले विधान धर के आवास से भी चार मोबाइल समेत चार हजार नकदी की चोरी कर ली गई। विधान शनिवार की रात समारोह से खाना बनाने का काम कर घर लाैटा था।वहां से मिलनेवाली राशि को फुलपैंट में रख कर सो गया। सुबह में देखा तो राशि गायब थी। चोरी गए मोबाइल की कीमत 20 हजार बताया। विरंची पासवान के घर से भी एक मोबाइल चोरी कर लिया गया है। एक ही रात तीन घरो में चोरी की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। नेवी कर्मी ने मामले की जानकारी लोदना पुलिस को दी ही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.