Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat: झारखंड के इन शहरों के लोगों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! दो स्टेशनों पर वंदे भारत का हो सकता है ठहराव

    Vande Bharat Express रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव गोमो और पारसनाथ में शुरू होने की उम्मीद है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ठहराव की अनुशंसा की है। सांसद के प्रस्ताव पर रेलमंत्री की स्वीकृति मिली तो ठहराव शुरू हो जाएगा। गोमो में ठहराव से धनबाद व आसपास के यात्री भी वंदे भारत की सवारी कर सकेंगे।

    By Tapas Banerjee Edited By: Shashank Shekhar Updated: Tue, 12 Mar 2024 11:00 PM (IST)
    Hero Image
    Vande Bharat Express: झारखंड के इन शहरों को जल्द मिलेगी खुशखबरी!

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव गोमो और पारसनाथ में शुरू होने की उम्मीद है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ठहराव की अनुशंसा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद के प्रस्ताव पर रेलमंत्री की स्वीकृति की मुहर लग गई तो ठहराव शुरू हो जाएगा। गोमो में ठहराव से धनबाद व आसपास के यात्री भी वंदे भारत की सवारी कर सकेंगे। इस ट्रेन से मात्र 5 घंटे 20 मिनट में गोमो से वाराणसी तक का सफर पूरा हो सकेगा।

    वंदे भारत की कनेक्टिंग ट्रेन बनेगी धनबाद-सासाराम इंटरसिटी

    गोमो से वंदे भारत में सफर करने वाले धनबाद व आसपास के यात्रियों के लिए धनबाद-सासाराम इंटरसिटी कनेक्टिंग ट्रेन होगी। धनबाद से सुबह 5:30 बजे खुलकर छह बजे गोमो पहुंचाएगी, जहां कुछ देर प्रतीक्षा के बाद वंदे भारत की सवारी कर सकेंगे। सड़क मार्ग से भी धनबाद से गोमो सीधे जुड़ा है।

    18 से चलेगी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रांची-वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। गुरुवार छोड़ सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन 18 मार्च से नियमित रूप से चलेगी।

    पटना-न्यू जलपाइगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बिहार के नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय व पटना साहिब में अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गोमो व पारसनाथ में भी ठहराव को स्वीकृति मिल जाएगी।

    गोमो व पारसनाथ होकर गुजरने का टाइम टेबल

    20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5:10 बजे खुलकर सुबह 7:10 बजे बोकारो व दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। गोमो से गुजरने का समय सुबह 7:39 बजे है, जबकि पारसनाथ से सुबह 7:51 बजे गुजरेगी। ऐसे में अगर सुबह 7:39 से 7:41 तक गोमो में ठहराव को स्वीकृति मिल जाती है तो 5. 20 घंटे में गोमो से वाराणसी तक का सफर पूरा हो सकेगा।

    20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत वाराणसी से शाम 4:05 बजे खुलकर रात 9:50 बजे बोकारो व 11:55 बजे रांची पहुंचेगी। पारसनाथ रात नौ बजे और गोमो होकर गुजरने का समय रात 9:16 बजे है। यानी 5.11 घंटे में वाराणसी से गोमो पहुंच जाएगी। 

    गोमो व पारसनाथ में वंदे भारत के ठहराव की अनुशंसा रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव से की गई है। गोमो में ठहराव से धनबाद के यात्री भी सफर कर सकेंगे। पारसनाथ प्रमुख तीर्थस्थल है। वहां भी ठहराव का आग्रह किया गया है। उम्मीद है सकारात्मक पहल होगी। चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद, गिरिडीह

    ये भी पढ़ें- 

    Vande Bharat Train: 132 की रफ्तार से सरपट दौड़ी रांची-वाराणसी वंदे भारत, पढ़ें किसने क्या दी प्रतिक्रिया

    DA Hike: होली से पहले Champai Soren का राज्य कर्मियों को बड़ा तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ाया गया महंगाई भत्ता