बच्चे का इलाज कराने गए दंपत्ति के घर में नगद समेत 5.5 लाख की चोरी
पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद शहर में चोरी डकैती की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा। सोमवार को धनबाद थाना क्षेत्र के मनोरम नगर में व्यवसाय के घर डकैती की घटना का अभी ठीक से अनुसंधान भी नहीं शुरू हुआ था।
धनबाद, जेएनएन: पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद शहर में चोरी डकैती की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा। सोमवार को धनबाद थाना क्षेत्र के मनोरम नगर में व्यवसाय के घर डकैती की घटना का अभी ठीक से अनुसंधान भी नहीं शुरू हुआ था। इसी बीच गुरुवार को अपराधियों ने फिर धनबाद थाना क्षेत्र में ही पुलिस को बड़ी चुनौती दी।
हीरापुर मास्टर पाड़ा संजय साव के आवास का ताला तोड़कर 50 हजार नगद समेत पांच लाख की जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। सूचना पाकर धनबाद थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर लौटी है। भुक्तभोगी गृह स्वामिनी ने बताया कि घर में कोई नहीं था।
पोता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। लिहाजा परिवार के लोग घर में ताला लगा कर देर रात चिकित्सक के पास गए थे। घर में कोई नहीं था। इसी बीच अपराधियों ने दरवाजा की कुंडी तोड़कर रूम में प्रवेश कर अलमारी में रखे 50 हजार नकद एवं तकरीबन पांच लाख की जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सदर थाना को दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।